भगवान परशुराम की तुलना देशद्रोही औरंगजेब से करने के विरोध में कांग्रेस नेत्री रेखा जैन का सर्व समाज ने किया पुतला दहन

ब्राह्मण समाज ही नहीं वरन अन्य समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति व ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित अन्य संस्थाओं के साथ श्रृंगी ऋषि चौराहा,धानमंडी पर रेखा जैन का पुतला दहन किया गया.

Mar 18, 2025 - 16:45
Mar 18, 2025 - 16:47
 0
भगवान परशुराम की तुलना देशद्रोही औरंगजेब से करने के विरोध में कांग्रेस नेत्री रेखा जैन का सर्व समाज ने किया पुतला दहन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) जबलपुर की कांग्रेस नेत्री रेखा जैन द्वारा सोशल मीडिया पर भगवान परशुराम की तुलना औरंगजेब से की थी,वह औरंगजेब जिसका इतिहास ही अपने देश से गद्दारी करना रहा हे..कांग्रेस नेत्री के इस बयान को उनकी पार्टी ने भी ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया हे, और अब तक उन पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की हे..इसी के विरोध में श्री परशुराम युवा मंच द्वारा ब्राह्मण समाज ही नहीं वरन अन्य समाजों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति व ब्राह्मण समाज द्वारा संचालित अन्य संस्थाओं के साथ श्रृंगी ऋषि चौराहा,धानमंडी पर रेखा जैन का पुतला दहन किया गया..

इस घटना को लेकर न केवल ब्राह्मण समाज वरन हिंदू सनातन समाज,जैन समाज में भी रोष व्याप्त हे..पुतला दहन के पूर्व परशुराम युवा मंच,सर्व ब्राह्मण सभा,ब्रह्म शक्ति,परशुराम साख सहकारी संस्था,परशुराम कल्याण बोर्ड ,राष्ट्रीय परशुराम सेना सहित समस्त ब्राह्मण समाज,माहेश्वरी समाज,जैन समाज,राजपूत समाज,ब्राह्मण स्वर्णकार समाज,दामोदर वंशिय दर्जी समाज,अग्रवाल समाज, मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज,सिलावट समाज,माली समाज,बैरागी समाज,राठौड़ तेली समाज आदि के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

पुतला दहन के पूर्व रेखा जैन  द्वारा ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान परशुराम जी पर की गई तुलनात्मक भद्दी टिप्पणी के खिलाफ नारेबाजी की गई तत्पश्चात पुतला दहन किया गया..कार्यक्रम का संचालन परशुराम युवा मंच के स्नेहिल उपाध्याय ने किया व आभार गौरव त्रिपाठी द्वारा माना गया..पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,महापौर प्रहलाद पटेल,संदीप व्यास,नरेंद्र जोशी,शैलेन्द्र तिवारी,शांतिलाल शर्मा,चेतन शर्मा,मयूर पुरोहित,मनोज शर्मा, बंटी बोहरा,विजय पांडे,रामबाबू शर्मा,विवेक शर्मा,अनुराग लोखंडे,सुनीता पाठक,शरद चतुर्वेदी,नीरज शुक्ला,प्रशांत व्यास,राजेंद्र शर्मा,राजेश व्यास,कौशल द्विवेदी,धर्मेंद्र व्यास,सत्यदीप भट्ट,रवि वोरा,आशीष शर्मा,अर्पित शर्मा,जतिन उपाध्याय,राजेश व्यास,करण वशिष्ठ,सचिन तिवारी,अभिषेक शर्मा,सचिन तिवारी,वैभव व्यास,नवीन व्यास,राजू हाकी,सुरेश दवे,वैभव सिखवाल,नवदीप शर्मा, कमलेश जोशी,आशीष शर्मा,भगत भदौरिया,राजेश कटारिया,कृष्णा सोनी,पवन सोमानी,सुरेन्द्र वोरा,राजू सोनी,राजेंद्र चौहान,दीपक परिहार,हेमा निरंजनी,दीपक राठौड़ सहित ब्राह्मण संस्थाओं अन्य समाजों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता व क्षेत्रीय रहवासी भी मौजूद रहे..

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.