स्व.अश्विनी शर्मा के जन्मदिन पर 19 अगस्त को होंगे विभिन्न आयोजन : पौधारोपण के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ियों का होगा सम्मान
कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे जवाहर नगर स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) स्व.अश्विनी शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 19 अगस्त 2026 को रतलाम में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रतलाम जिला खेल संघ एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ होगी।
कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे जवाहर नगर स्थित बीमा हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया जाएगा।
रतलाम जिला खेल संघ के हार्दिक कुरवारा एवं आशुतोष क्रिकेट एवं स्पोर्ट्स क्लब रतलाम के भूपेंद्र राठौर ने बताया कि पौधारोपण कार्यक्रम में मित्रगण, परिवार के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
इसी क्रम में 19 अगस्त की शाम 6 बजे न्यू रोड स्थित गुरु तेग बहादुर हॉल में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में रतलाम जिले के प्रतिभाशाली राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही खेल जगत में उनके योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना है।
What's Your Reaction?



