रतलाम में सस्ती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल : सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति का शुभारंभ

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को शहर के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।

Mar 27, 2026 - 15:59
 0
रतलाम में सस्ती और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं की नई पहल : सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति का शुभारंभ

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति द्वारा रियायती दरों पर पैथोलॉजी जांच सेवाओं का शुभारंभ किया गया। गुरुवार सुबह 10 बजे आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थिति में इस जनहितैषी सेवा प्रकल्प का उद्घाटन हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महापौर प्रहलाद पटेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल को शहर के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए समिति के प्रयासों की सराहना की।

समिति का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को कम लागत में उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। यहां रक्त एवं मूत्र से संबंधित सभी जांचें NABL प्रमाणित होंगी, जिससे जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। इन रिपोर्ट्स को देश के प्रमुख शहरों—बड़ौदा, अहमदाबाद, इंदौर और मुंबई—के बड़े अस्पतालों में भी मान्यता प्राप्त रहेगी।

इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बार-बार अन्य शहरों में जाकर जांच कराने की परेशानी से राहत मिलेगी, साथ ही समय और खर्च दोनों की बचत होगी। समिति ने भविष्य में और भी स्वास्थ्य सेवाएं जोड़ने की योजना जताई है, जिससे आमजन को व्यापक और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.