छात्रा को बंधक बनाकर सहपाठी ने दुष्कर्म : धर्म बदलने का दबाव बनाया : विडियो बनाकर किया ब्लैकमेल : आरोपी जुबेर मंसूरी को बड़वानी के वरला गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार घटना 1 अगस्त की है। निजी कॉलेज में साथ पढ़ने वाला आरोपी जुबेर मंसूरी छात्रा को शास्त्री नगर स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बना लिया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर में बीएएमएस की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार घटना 1 अगस्त की है। निजी कॉलेज में साथ पढ़ने वाला आरोपी जुबेर मंसूरी छात्रा को शास्त्री नगर स्थित किराए के मकान में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। आरोपी ने कथित तौर पर घटना का वीडियो भी बना लिया।
इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को लगातार ब्लैकमेल किया गया।आरोपी उस पर धर्म बदलने का दबाव भी बना रहा था। परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर स्टेशन रोड थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी जुबेर मंसूरी की तलाश शुरू की और उसे बड़वानी जिले के वरला गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस इस मामले में वीडियो वायरल किए जाने के आरोप सहित अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?