बाइक की भिड़ंत में दो की मौत : तीन घायल : जामड़ नदी पर हुआ हादसा
डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरे दोनों युवक जामड़ पाटली के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी दंडोतिया ने बताया मृतकों में ईश्वर विपता बाबू (30) और अशोक पिता ऊंकारलाल (20) है। ये दोनों सरवनी खुर्द के रहने वाले हैं और इनकी बाइक आमने-सामने से जामड़ पाटली नदी के यहीं पर टकराई
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) बीती रात जामड़ नदी के पास बाइक की भिड़ंत में दो लोगों को जान गंवाना पड़ी। हादसे जामड़ नदी के यहां हुआ। हादसे के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।
डीडीनगर पुलिस थाना प्रभारी रवींद्र दंडोतिया से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरे दोनों युवक जामड़ पाटली के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी दंडोतिया ने बताया मृतकों में ईश्वर विपता बाबू (30) और अशोक पिता ऊंकारलाल (20) है। ये दोनों सरवनी खुर्द के रहने वाले हैं और इनकी बाइक आमने-सामने से जामड़ पाटली नदी के यहीं पर टकराई। राहगीरों की सूचना पर दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
हादसे में ईश्वर की पत्नी रीना, छोटा बच्चा करण और एक बच्ची घायल हुए हैं जबकि अशोक के साथ उसका भाई मांगीलाल था। यह भी दुर्घटना में घायल हुआ है।
जामड़़ नदी के यहां पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। पिछले साल नदी की पुलिया से बाइक के गिरने से भी एक युवक की मौत हो चुकी है।
What's Your Reaction?

