संघर्ष का मिला फल: जुबिन जैन बने जिला भाजपा उपाध्यक्ष : कार्यकर्ताओं में उत्साह
जैन बीते कई वर्षों से संगठन और समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहे हैं। इस बार वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में भी एक मजबूत दावेदार माने जा रहे थे।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) लंबे समय से राजनीति और सामाजिक सेवा में सक्रिय रहे जुबिन जैन को आखिरकार बड़ी जिम्मेदारी मिल ही गई है। उन्हें जिला भाजपा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
जैन बीते कई वर्षों से संगठन और समाज सेवा में लगातार सक्रिय रहे हैं। इस बार वे भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में भी एक मजबूत दावेदार माने जा रहे थे। हालांकि युवा मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही पार्टी ने उन्हें जिला संगठन में उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी।
बताया जा रहा है कि उनकी इस नियुक्ति में मंत्री चेतन्य कश्यप की अहम भूमिका रही। जैन लंबे समय से मंत्री कश्यप के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
जुबिन जैन की नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
What's Your Reaction?

