आरसीएल सीजन-4 में रोमांच चरम पर: इंडियन गोल्ड की तूफानी जीत : अब तक 8 अर्धशतक दर्ज
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में निमिष व्यास, गौरव अजमेरा, हितेश सुराना, पत्रकार सुजीत उपाध्याय, यश शर्मा, सौरभ कोठारी सहित रेलवे कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन-4 में रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। अगले दौर में जगह बनाने की जंग के बीच इंडियन गोल्ड ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए महज 34 गेंदों में 109 रन का लक्ष्य बिना विकेट गंवाए हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में अब तक 8 अर्धशतक लग चुके हैं, जिससे मुकाबले और भी दिलचस्प हो गए हैं।
पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में आयोजन समिति के संयोजक विकास कोठारी, यतेंद्र भारद्वाज और सचिव जयेश राठौर ने बताया कि प्रतिदिन मैच की शुरुआत राष्ट्रीय गान के साथ प्रतिष्ठित अतिथियों की मौजूदगी में की जा रही है।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में निमिष व्यास, गौरव अजमेरा, हितेश सुराना, पत्रकार सुजीत उपाध्याय, यश शर्मा, सौरभ कोठारी सहित रेलवे कर्मचारी परिषद के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रमुख मैचों का हाल:
इंडियन गोल्ड vs हिंद टाइटंस:
इंडियन गोल्ड ने 10 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में हिंद टाइटंस ने 8.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुज (22) और प्रतीक टांक (32) ने अहम भूमिका निभाई। मैन ऑफ द मैच: अनुज साकला
यूएसएन फाल्कन vs इंडियन गोल्ड:
यूएसएन फाल्कन ने 107 रन बनाए। जवाब में इंडियन गोल्ड के अंकित डांगी (42) और अब्दुल आजम (64, 8 छक्के) की शानदार बल्लेबाजी से टीम ने 5.4 ओवर में जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच: अब्दुल आजम
सूर्या वॉरियर्स vs रॉयल चैलेंजर रतलाम:
रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर रतलाम ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर 3 विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच: नानु आलोट
एनएनजी धम्मू vs शेरानी सुपर किंग्स:
कड़े मुकाबले में अंतिम ओवर में शेरानी सुपर किंग्स ने जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच: हाड़े
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रदीप उपाध्याय, गौरव जाट, देवशंकर पांडे, दिनेश पोरवाल, मनीष शर्मा, संजय शर्मा, राहुल जाधव सहित पूरी टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है। वहीं कमेंट्री योगेंद्र जादोन और स्कोरिंग दिग्विजय सिंह द्वारा की जा रही है।
आरसीएल सीजन-4 में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट का भरपूर आनंद मिल रहा है।
What's Your Reaction?

