भारत माता की जय ने नारों के साथ संयुक्त मोर्चा द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल की स्थगित : संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में गोधरा वर्किंग विवाद को लेकर जो 47 दिन से चल रहा था धरना प्रदर्शन
जब भी परिस्थिति देशहित में सामान्य होगी तब आपस मे चर्चा कर के पुनः विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जायेगी एवं मुख्यालय में यह मांग जारी रहेगी मज़दूर संघ की 15 मई को महाप्रबंधक पीएनएम हैं उसमें यह मुद्दा उठाया जायेगा
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में रनिंग स्टाफ के गोधरा वर्किंग विवाद को लेकर जो 47 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा था एवं तीन दिन से क्रमिक भूख हड़ताल चल रही थी उसको देशहित में देखते हुए आज भारत माता की जय और हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारों के साथ स्थगित किया गया । आगे जब भी परिस्थिति देशहित में सामान्य होगी तब आपस मे चर्चा कर के पुनः विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई जायेगी एवं मुख्यालय में यह मांग जारी रहेगी मज़दूर संघ की 15 मई को महाप्रबंधक पीएनएम हैं उसमें यह मुद्दा उठाया जायेगा ।
आज संयुक्त मोर्चा के सभी रेलकर्मी डीआरएम ऑफिस में भूख हड़ताल के लिए एकत्रित हुए थे परंतु सभी ने देश में बन रहे वर्तमान हालातों को देखते हुये स्वेच्छा से देशहित में विरोध प्रदर्शन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया ।
इसके पश्चात दोनो संस्था के मंडल मंत्री वेरेमस अभिलाष नागर, वेरेएयू मनोहर सिंह बारठ एवं वेरेमस के मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी,सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे,वेरेएयू शाखा सचिव कुलदीप सिंह चौहान मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार से मिले व उन्हें विरोध प्रदर्शन एवं क्रमिक भूख हड़ताल को स्थगित करने की जानकारी दी और डीआरएम ने इस फैसले का स्वागत किया ।
What's Your Reaction?

