हाथ में फरसा लिए 51 फीट रावण के पुतले का होगा दहन : पुतला बॉडी बिल्डर शेप में आएगा नजर

श्री कालिका माता मंदिर सेवा मंडल ट्रस्ट पने भगवान श्री राम की सवारी निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते सवारी यहां पहुंचेगी। इसके बाद रावण के आर्कषक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा

Oct 12, 2024 - 16:11
 0
हाथ में फरसा लिए 51 फीट रावण के पुतले का होगा दहन : पुतला बॉडी बिल्डर शेप में आएगा नजर

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज) दशहरा पर्व पर दो स्थानों पर रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। मुख्य आयोजन नेहरू स्टेडियम में होगा। बैंड की धुन और आतिशबाजी के साथ 51 फीट रावण के पुतले का दहन होगा। रावण की आंखों से रेड लाइट की रोशनी बच्चों को लुभाएगी। हाथों में फरसा भी दिखेगा, रावण के पुतले को बॉडी बिल्डर का लुक दिया गया है। शहर के बरबड़ रोड स्थित विधायक सभागृह में 31 फीट रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

रावण दहन के पहले नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड में शाम 7 बजे से बैंड की सुमधुर धुन की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 8 बजे से आकर्षक आतिशबाजी होगी। इसके बाद भगवान श्री राम की सवारी आने के बाद रावण के पुतले और लंका का दहन किया जाएगा।

श्री कालिका माता मंदिर सेवा मंडल ट्रस्ट भगवान श्री राम की सवारी निकालेगा। शहर के प्रमुख मार्गों से होते सवारी यहां पहुंचेगी। इसके बाद रावण के पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा। रतलाम के दोनों स्थानों पर नगर निगम ने पुतले का निर्माण करवाया है। दोनों पुतलों की कीमत लगभग तीन लाख है।

यह रहेगा खास

रावण का पुतला बनाने वाले उज्जैन के राहुल गोस्वामी ने बताया नेहरू स्टेडियम में रावण का पुतला बॉडी बिल्डर शेप में नजर आएगा। पिछली बार रावण के पुतले के हाथ में तलवार थी। इस बार फरसा हाथ में रहेगा, जो थ्री डी लुक में दिखेगा। रावण की आंखों से रेड कलर की एलईडी लगाई है। जो आकर्षण का केंद्र रहेगी। 8 लोगों की टीम ने मिलकर रावण के पुतले को तैयार किया है।

इसके अलावा बरबड़ मेला परिसर में रावण दहन के लिए 31 फीट ऊंचे रावण के आकर्षक पुतले का निर्माण करवाया गया है। श्री कालिका माता मंदिर सेवा मंडल ट्रस्ट पने भगवान श्री राम की सवारी निकाली जाएगी। शहर के प्रमुख मार्गों से होते सवारी यहां पहुंचेगी। इसके बाद रावण के आर्कषक पुतले का दहन भगवान श्रीराम के द्वारा किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.