आदतन अपराधी पर हत्या के आरोपी ने किया जानलेवा हमला : मामला दीनदयाल नगर क्षेत्र के ओसवाल नगर का : आरोपी गिरफ्तार
दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1:15 बजे समीर उर्फ मार्बल, शंकर, रोशन मईड़ा और रितेश डामर ओसवाल नगर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब समीर वहां से जाने लगा, तो रितेश मईड़ा ने उसकी बाइक पीछे से पकड़ ली, जिससे समीर और उसका साथी गिर गए। इसके बाद रितेश ने गुस्से में कहा, "तू हमसे पूछे बिना यहां से कैसे जा सकता है?" इस पर समीर ने जवाब दिया, “मैं तुमसे पूछकर जाऊंगा क्या?
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) शनिवार को रात्रि में दीनदयाल नगर क्षेत्र में ओसवाल नगर में हत्या का आरोपी रितेश मईडा ने अपने दो साथियों के साथ मिल कर आदतन अपराधी समीर मार्बल पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है ।
दीनदयाल नगर थाना प्रभारी रविंद्र दंडोतिया के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 1:15 बजे समीर उर्फ मार्बल, शंकर, रोशन मईड़ा और रितेश डामर ओसवाल नगर में शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जब समीर वहां से जाने लगा, तो रितेश मईड़ा ने उसकी बाइक पीछे से पकड़ ली, जिससे समीर और उसका साथी गिर गए। इसके बाद रितेश ने गुस्से में कहा, "तू हमसे पूछे बिना यहां से कैसे जा सकता है?" इस पर समीर ने जवाब दिया, “मैं तुमसे पूछकर जाऊंगा क्या?" इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि शंकर और रोशन ने समीर के हाथ पकड़ लिए और रितेश ने कमर के पास चाकू से वार कर दिया। चाकू लगते ही समीर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
समीर और रितेश है आदतन अपराधी
समीर कोई आम शख्स नहीं, बल्कि खुद भी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वह पहले भी दो बार हथियारों के साथ पकड़ा जा चुका है। पिछले साल दिसंबर में उसे तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया था, वहीं शिवरात्रि के एक दिन पहले भी उसके पास से हथियार बरामद हुए थे।
पुलिस के अनुसार समीर के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उसे जिलाबदर करने की फाइल एसपी कार्यालय भेजी जा चुकी है। दूसरी ओर, इस घटना में शामिल आरोपी शंकर और रितेश भी कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। इनके खिलाफ पहले से हत्या के मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार आरोपी
1.रितेश पिता शंभू सिंह मेडा उम्र 18 वर्ष निवासी शांतिनिकेतन स्कूल के सामने ओसवाल नगर
2. रोशन पिता सतीश डागर उम्र 18 वर्ष निवासी रेलवे पटरी के पास सुभाष नगर हाल मुकाम भोलेनाथ मंदिर के पास ओसवाल नगर
3.शंकर पिता मांगीलाल मेडा उम्र 19 वर्ष निवासी ओसवाल नगर मईडा
What's Your Reaction?

