उज्जैन पुलिस के होली समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव : मुख्यमंत्री ने चलाया पानी का फव्वारा, बरसाए फूल : ढोल की थाप पर खूब थिरके अधिकारी
होली उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर आज पुलिसकर्मियों में गजब का उत्साह था। उनके उत्साह को और बढ़ाते हुए डॉ. यादव ने वरुण वाहन से पानी के फव्वारे चलाकर दो गुना कर दिया। इस दौरान पुलिस के सभी अफसर भी मौजूद रहे। सीएम ने पुलिसकर्मियों पर फूल भी बरसाए

उज्जैन/रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) होली का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद आज शनिवार को पुलिस ने होली मनाई। उज्जैन पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उज्जैन रेंज एडीजीपी उमेश जोगा, एसपी प्रदीप शर्मा, कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। फिल्मी गानों पर अधिकारियों ने जमकर डांस भी किया।
होली उत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अपने बीच पाकर आज पुलिसकर्मियों में गजब का उत्साह था। उनके उत्साह को और बढ़ाते हुए डॉ. यादव ने वरुण वाहन से पानी के फव्वारे चलाकर दो गुना कर दिया। इस दौरान पुलिस के सभी अफसर भी मौजूद रहे। सीएम ने पुलिसकर्मियों पर फूल भी बरसाए।
सीएम डॉ. यादव ने शहर में अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच पुलिसकर्मियों के साथ होली खेलने का समय निकाला। वह सुबह पुलिस लाइन पहुंचे। उनकी अगवानी आईजी उमेश जोगा ने की। पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और अफसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ होली खेलने को बेताब थे।
डॉ. यादव ने सबसे पहले मंच से पुलिसकर्मियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द्र और शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया जा रहा है। इसके पीछे पुलिस द्वारा लंबे समय से की गई तैयारी का बड़ा योगदान है। उन्होंने पुलिस विभाग में स्टाफ की कमी को बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नए आरक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ फूलों से होली खेली और लाइन में खड़े पुलिस के वरुण वाहन से पुलिसकर्मियों पर पानी की बौछारें चलाकर होली का उत्सव दो गुना कर
दिया।
What's Your Reaction?






