माहुरकर ट्रॉफी में दुसरे दिन सिग्नल : टीआरओ, इंजिनियरिंग, इलेक्ट्रिकल,जीआरपी और डीज़ल शेड की टीमें विजयी हुई
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने साथ में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करवाकर मैच की शुरुआत करवाई l सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया दूसरे दिन पाँच रोमांचक मुकाबले खेले गए पहला मैच सिग्नल और इलेक्ट्रीकल के बीच खेला गया जिसे सिग्नल ने 3 विकेट से जीत लिया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व.दादा जे.जी माहुरकर की स्मृति में भव्य अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रेलवे खेल मैदान पर आयोजन किया जा रहा l दुसरे दिन रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पूरी गोस्वामी,उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार ओम त्रिवेदी एवं जीआरपी थाना प्रभारी मोतिराम चौधरी रहें l मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं
मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने साथ में खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करवाकर मैच की शुरुआत करवाई l सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया दूसरे दिन पाँच रोमांचक मुकाबले खेले गए पहला मैच सिग्नल और इलेक्ट्रीकल के बीच खेला गया जिसे सिग्नल ने 3 विकेट से जीत लिया। विपिन मेन ऑफ द मैच रहे ।
दूसरा मैच टीआरओ और ऑपरेटिंग के बीच रोमांचक मेच खेला गया जिसे टीआरओ ने 1 रन से जीता । दारा सिंह मेन ऑफ द मैच रहे ।
तीसरा मैच इंजीनियरिंग और शम्भूपुरा के बीच खेला गया जिसे इंजिनियरिंग ने 10 विकेट से जीता l नविन मेन ऑफ़ द मेच रहें l
चौथा मैच जीआरपी और दाहोद वर्कशॉप के बीच खेला गया जिसे जीआरपी ने 9 विकेट से जीता l राहुल यादव मेन ऑफ़ द मेच रहें l
पांचवा मेच डीज़ल शेड और कमर्शियल के बिच खेला गया जिसे डीज़ल शेड ने 12 रन से जीता l राकेश बड़गोट्या मेन ऑफ़ द मेच रहें l कल सोमवार को पांच मुकाबले खेले जाएंगे l
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप बारोटिया,सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम ,सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत व महेंद्र राठौड़, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान शाखा सचिव गौरव ठाकुर,रणधीर सिंह गुर्जर,वापी चौधरी,अरविंद शर्मा,शाखा अध्यक्ष मनोज खरे,आशाराम मीणा,इमरान खान,सुमित गर्ग,अमित चौहान,अशोक टंडन,दिनेश छपरी, सुनील डागर सहित अन्य मौजूद रहे ।
What's Your Reaction?

