वेरे मजदूर संघ की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी : वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजिनियर डीजल शेड परे मुख्यालय तलब : महाप्रबंधक को भी सौपा ज्ञापन

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया उक्त क्रमिक भूख हड़ताल को इंदौर एवं नागदा के रेल कर्मचारियों के साथ पेंशनर एसोसिएशन ऑफ़ रेल्वे के साथियों द्वारा लगभग 100 से अधिक रेलवे कर्मचारीयो ने भूख हड़ताल स्थल पर उपस्थित होकर समर्थन दिया

Feb 28, 2025 - 18:58
Feb 28, 2025 - 19:01
 0
वेरे मजदूर संघ की क्रमिक भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी : वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजिनियर डीजल शेड परे मुख्यालय तलब : महाप्रबंधक को भी सौपा ज्ञापन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजिनियर डीजल शेड रतलाम मनोज छावरा की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा की जा रही भूख हडताल के परिणामस्वरुप वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर (डीजल) को मैसेज देकर 28/2/25 को सुबह 10.30 बजे मुख्यालय तलब किया गया। जिसे कर्मचारियो द्वारा वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की एक बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है।

 डीजल शेड रतलाम के वरिष्ठ मण्डल यांत्रिक इंजीनियर डीजल श्री मनोज छावरा द्वारा डीजल शेड मे कार्यरत कर्मचारियो एवं संघ पदाधिकारीयो को मानसिक प्रताड़ित करने,मजदूर संघ की छवि धूमिल करने का षड्यंत्र रचने , अकारण चार्जशीट बाटने, सी.आर. खराब करने की धमकी देने आदि गम्भीर मुद्दो के विरोध मे वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ रतलाम मंडल द्वारा तीन दिवसीय क्रमिक भूड़ताल दिनांक 27-02-2025 से 01-03-2025 तक की जा रही है जिसमे आज दूसरे दिन दिनांक 28-02-2025 को प्रातः 09ः30 बजे से शाम 05:30 बजे तक डीज़ल शेड रतलाम के बाहर वे.रे.म.संघ के मंडलमंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अतुल सिंह राठौर, अरविन्द शर्मा, सहायक मंडल मंत्री महेंद्र सिंह गौतम व योगेश पाल,डीजल शेड सचिव श्री गौरव ठाकुर,अध्यक्ष आशाराम मीणा, सुमित गर्ग, गिरीश भट्ट, जोधराज जोधराज मालव आदि पदाधिकारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे है।

सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया उक्त क्रमिक भूख हड़ताल को इंदौर एवं नागदा के रेल कर्मचारियों के साथ पेंशनर एसोसिएशन ऑफ़ रेल्वे के साथियों द्वारा लगभग 100 से अधिक रेलवे कर्मचारीयो ने भूख हड़ताल स्थल पर उपस्थित होकर समर्थन दिया l

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सम्बोधित करते हुए कहा रतलाम रेल मण्डल मे औद्योगिक शांति के लिए वरि मण्डल यांत्रिक इंजिनियर डीजल का स्थानानतरण जरूरी हैं l

 भूख हड़ताल को सहायक महामंत्री बीके गर्ग, पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रदीप बारोठिया ने सम्भोधित किया l क्रमिक भूख हड़ताल डीजल शेड के गेट पर कल भी जारी रहेगी l इस अवसर पर शाखा सचिव कमलेश चौधरी, रविराज परिहार, एस. के जैन,गौरव गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.