थर्ड यूथ एशियन गेम्स रेसलिंग में निर्णायक के रूप में रतलाम के सत्यदेव मलिक का चयन
भारत की ओर से निर्णायक मंडल में शामिल होने वाले सत्यदेव मलिक एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वे इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं और अपने उत्कृष्ट निर्णय कौशल से देश का गौरव बढ़ाया है
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) बहरीन में आयोजित होने जा रही थर्ड यूथ एशियन गेम्स रेसलिंग प्रतियोगिता में रतलाम रेल मंडल में सीटीआई के पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय पहलवान एवं अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक सत्यदेव मलिक का चयन निर्णायक (रेफरी) के रूप में हुआ है।
भारत की ओर से निर्णायक मंडल में शामिल होने वाले सत्यदेव मलिक एकमात्र प्रतिनिधि हैं। वे इससे पूर्व भी कई अंतरराष्ट्रीय रेसलिंग प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं और अपने उत्कृष्ट निर्णय कौशल से देश का गौरव बढ़ाया है।
सत्यदेव मलिक की इस उपलब्धि पर रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार, एडीआरएम अक्षय कुमार, सीनियर डीसीएम हिना केवलरामानी, खेल सचिव पीयूष पांडे, जवाहर व्यायामशाला के संरक्षक दौलत पहलवान, संचालक वैभव जाट पहलवान, रतलाम जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष गौरव जाट पहलवान, संरक्षक राजीव रावत, समाजसेवी सतीश बाजपेई सहित संघ के पदाधिकारी एवं जवाहर व्यायामशाला परिवार ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?

