मानव सेवा के सुरों में बंधेगी शाम : रत्नपुरी स्पंदन संस्था का "अंखियों के झरोखों" कार्यक्रम 26 अक्टूबर को : दृष्टिहीन व मूक-बधिर खिलाड़ियों के सहायतार्थ आयोजन

अब तक स्पंदन संस्था देशभर के विभिन्न शहरों में 14 सफल कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी है, जिनसे प्राप्त सहयोग राशि दृष्टिहीन बच्चों एवं उनके लिए कार्यरत संस्थाओं को दी गई है

Oct 25, 2025 - 18:27
Oct 25, 2025 - 18:28
 0
मानव सेवा के सुरों में बंधेगी शाम : रत्नपुरी स्पंदन संस्था का "अंखियों के झरोखों" कार्यक्रम 26 अक्टूबर को : दृष्टिहीन व मूक-बधिर खिलाड़ियों के सहायतार्थ आयोजन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज)। रत्नपुरी स्पंदन संस्था का इस वर्ष का वार्षिक आयोजन स्थानीय गुजराती स्कूल, न्यू रोड पर संगीतमय कार्यक्रम "अंखियों के झरोखों" के रूप में आगामी 26 अक्टूबर, रविवार को आयोजित किया जाएगा।

इस वर्ष का कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टिहीन फुटबॉल खिलाड़ियों एवं जन चेतना परिषद मूक-बधिर स्कूल के सहायतार्थ समर्पित रहेगा।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष अचल जी शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में संस्था के कलाकारों द्वारा मनमोहक संगीतमय प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान एकत्रित होने वाली समस्त राशि दृष्टिहीन खिलाड़ियों और मूक-बधिर संस्था को भेंट की जाएगी।

अब तक स्पंदन संस्था देशभर के विभिन्न शहरों में 14 सफल कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी है, जिनसे प्राप्त सहयोग राशि दृष्टिहीन बच्चों एवं उनके लिए कार्यरत संस्थाओं को दी गई है।

कार्यक्रम का यूट्यूब और फेसबुक पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा।

संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस मानव सेवा से जुड़े संगीतमय आयोजन को सफल बनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.