स्वतंत्रता दिवस पर गुलमोहर कॉलोनी में सफाई कर्मियों और गौ सेवा समिति का किया सम्मान
कॉलोनी अध्यक्ष श्री राजेश माहेश्वरी एवं सचिव श्री प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि कॉलोनी के विकास एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहर की गुलमोहर कॉलोनी में झंडावंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलोनी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने में योगदान देने वाले सभी सफाई कर्मियों एवं चौकीदार का स्वागत-सम्मान कर उन्हें भेंट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में गौ सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे गौ सेवा समिति के श्री दिनेश वाघेला का भी शॉल-श्रीफल से सम्मान किया गया। कॉलोनी के सदस्यों द्वारा एकत्रित 22,222 रुपये की राशि गौ सेवा के लिए समिति को प्रदान की गई।
कॉलोनी अध्यक्ष श्री राजेश माहेश्वरी एवं सचिव श्री प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि कॉलोनी के विकास एवं स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में कॉलोनी में विकास कार्यों को गति मिल रही है।
कार्यक्रम में कॉलोनी के सदस्य श्री भूपेन्द्र कावड़िया, श्री बलवंत भाटी, श्री हर्षवर्धन व्यास, श्री प्रमोद पुरोहित, श्री जिनेन्द्र छिपानी, श्री मनीष भंडारी, श्री महेंद्र जायसवाल, श्री अशोक दुबे, श्री सुभाष भटेवरा, श्री रविशंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?



