मजदूर संघ के प्रयासों से डीआरएम ऑफिस में आरओ पेयजल का इंतजाम, कर्मचारी ऑफिस में पी सकेंगे शुद्ध पानी

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव को निर्देशित किया कि तुरंत स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएं

Aug 12, 2024 - 21:09
Aug 12, 2024 - 21:13
 0
मजदूर संघ के प्रयासों से डीआरएम ऑफिस में आरओ पेयजल का इंतजाम, कर्मचारी ऑफिस में पी सकेंगे शुद्ध पानी

रतलाम (प्रकाशभारत) रतलाममंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में 12 अगस्त 2024 से कर्मचारियों को आरओ का शुद्व पेयजल मिलेगा। इन्हें साथ मे घर से बोतल लाने की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

दरअसल वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की मंडल रेल प्रबंधक के साथ 07 एवं 08 अगस्त को हुई वार्ता में मौखिक ज्वलंत समस्या को अवगत कराया था और पीएनएम मीटिंग में बताया गया था कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में कर्मचारियों के लिए स्वच्छ पानी पीने का नहीं है। यहां पर स्वयं के खर्च पर प्रतिदिन 600 से 800 पानी की बोतल मंगवानी पड़ती है।

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने उठाया था पेयजल का मुद्दा

मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव को निर्देशित किया कि तुरंत यहां स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएं। इसी को चलते 12 अगस्त को पैराडाइज एंटरप्राइजेज रतलाम को 1,48000 की लागत का प्लांट का मेंटेनेंस के लिए एक वर्ष के लिए दिया गया। इसका काम पूरा किया गया। लेखा विभाग द्वारा हाल ही में आर ओ का प्रपोजल वेट किया गया था l यह आर.ओ 250 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला हैं l आज टीडीएस भी चेक कर लिया गया हैं।

 रेलवे कर्मचारियों ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ एवं मंडल रेल प्रबंधक को धन्यवाद दिया। हर माह में पानी के लिए खर्च करने पड़ रहे 800 से 1000 रुपए की बचत होगी।

मजदूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, मंडल कार्यालय में कार्यरत सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे व योगेश पाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, शाखा सचिव बापी चौधरी, संयुक्त सचिव विकास राठौड़ व कुंदन सोनर, रूप सिंह बघेल, नवनीत कुशवाहा एवं श्रीमती संध्या यादव ने उनकी पूरी टीम ने प्रशासन को धन्यवाद दिया ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.