डीपी ग्रुप ने पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। स्वच्छ पर्यावरण एवं धरती की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है।

Aug 17, 2026 - 13:25
 0
डीपी ग्रुप ने पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) सावन सोमवार एवं नाग पंचमी के शुभ अवसर पर नगर निगम चौराहा स्थित गांधी उद्यान में डीपी ग्रुप द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। स्वच्छ पर्यावरण एवं धरती की रक्षा के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना आवश्यक है। वर्तमान समय में सामने आ रही विभिन्न पर्यावरणीय आपदाओं से निपटने का सबसे प्रभावी साधन पर्यावरण संरक्षण ही है।

इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रजनीकांत व्यास, महीप मिश्रा, नरसिंह राठौड़, संजय बरमेचा, बद्री राठौड़, आनंद मेहता, जितेंद्र सिसोदिया, लवकेश जोशी, आलोक जायसवाल, आशीष खंडेलवाल, सन्नी राजपूत, राजू लोदवाल, जाधव भाऊ सहित डीपी ग्रुप के सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजनों को फरियाली खिचड़ी का वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.