सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति द्वारा शहर में सस्ती दरों पर NABL प्रमाणित जांच सुविधा शुरू : 26 मार्च से मिलेगी सेवाएं
समिति के अनुसार, इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बड़े शहरों जैसे बड़ोदरा, अहमदाबाद, दाहोद, नडीयाद, इंदौर और मुंबई के अस्पतालों में दोबारा जांच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। सनातन स्वास्थ्य संजीवनी सेवा समिति (रजि.) द्वारा रतलाम में न्यूनतम दरों पर ब्लड और यूरिन की सभी जांच सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। विशेष बात यह है कि यहां की सभी जांच रिपोर्ट्स भारत सरकार से मान्यता प्राप्त NABL प्रमाणित होंगी।
समिति के अनुसार, इस सुविधा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को बड़े शहरों जैसे बड़ोदरा, अहमदाबाद, दाहोद, नडीयाद, इंदौर और मुंबई के अस्पतालों में दोबारा जांच कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
इस सेवा का शुभारंभ 26 मार्च 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. हरिओम तिवारी मेडिकल हॉल, 80 धानमंडी, रानीजी के मंदिर के सामने, रतलाम में होगा।
उद्घाटन समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रदीप उपाध्याय, रतलाम महापौर श्री प्रहलाद पटेल तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री मनोहर पोरवाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
What's Your Reaction?