रतलाम में कांग्रेस का धरना : महंगाई, बिजली दर वृद्धि और ईंधन संकट के खिलाफ प्रदर्शन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति बन गई है

Mar 30, 2026 - 16:46
Mar 31, 2026 - 12:09
 0
रतलाम में कांग्रेस का धरना : महंगाई, बिजली दर वृद्धि और ईंधन संकट के खिलाफ प्रदर्शन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़)  शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गैस और बिजली दरों में बढ़ोतरी, पेट्रोल-डीजल की कमी तथा विभिन्न स्थानीय समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण देश में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम द्वारा कर वृद्धि का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी भी दी।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर बिजली संकट को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि ओंकारेश्वर बिजली प्लांट का सही उपयोग नहीं किया गया, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति को भी ईंधन संकट के लिए जिम्मेदार बताया।

ज्ञापन में कांग्रेस ने राज्यपाल से मांग की कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर नियंत्रण करने में असफल प्रदेश सरकार को बर्खास्त किया जाए। साथ ही जीडीपी के असंतुलित वितरण का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि इसका लाभ केवल अमीर वर्ग को मिल रहा है, जबकि आम जनता को न्यूनतम फायदा हो रहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बड़े उद्योग घरानों को बढ़ावा देने से छोटे व्यापारी प्रभावित हो रहे हैं और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं बिजली दरों में 10 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि को भी सरकार की विफलता बताया गया।

धरने को उपनेता प्रतिपक्ष कमरुनद्दीन कचवाया,पूर्व अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,पूर्व उप महापौर सतीश परोहित वरिष्ठ नेता राजीव रावत प्रदीप राठौर राकेश झालानी, महिला नेत्री यास्मीन शेरानी, शैलेन्द्र सिंह अठाना, बसंत पंड्या, विजय उपाध्याय, नरेंद्र जोशी गुल्लु, वरुण शोत्रिया डी पी धाकड़,दिलीप कुमावत, पार्षद वाहिद शेरानी, महिला पार्षद केसर बाई, ने सम्बोधित किया.

धरने पर सैलाना नगर परिषद अध्यक्ष चेतन्य शुक्ला लकी, जगदीश पाटीदार पार्षद भावना पैमाल सचेतक आशा रावत कविता महावर राधा प्रजापत हीना खाना, आरिफा कचवाया आदि मौजूद थे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.