कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर आया नजर : रतलाम में हुआ जोरदार स्वागत

यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जब फोरलेन सड़क मार्ग से रतलाम आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक कर पत्थर से कांच फोड़ दिए। इस मामले की शिकायत कांग्रेस नेता द्वारा स्टेशन रोड थाने पहुंचकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है

Aug 31, 2025 - 19:46
Sep 1, 2025 - 08:46
 0
कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर आया नजर : रतलाम में हुआ जोरदार स्वागत

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ जन समर्थन यात्रा रविवार को रतलाम में निकली। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़कों पर नजर आया। चारों तरफ वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे गूंजतेनजर आए। यात्रा का कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मंचों के माध्यम से जोरदार स्वागत किया। बारिश के दौरान बारिश आने पर भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बना हुआ था। यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जब फोरलेन सड़क मार्ग से रतलाम आ रहे थे, इस दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक कर पत्थर से कांच फोड़ दिए। इस मामले की शिकायत कांग्रेस नेता द्वारा स्टेशन रोड थाने पहुंचकर दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रतलाम में निकली जन समर्थन यात्रा में शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, जिला अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत, के साथ जिले और शहर के नेता मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बीजेपी के एक मंडल अध्यक्ष ने गाड़ी पर पत्थर मार दिए। लाठी और डंडे लेकर मुझे रोक कर करने की कोशिश की। मोहन भैया यह मध्य प्रदेश की तस्वीर नहीं है। अगर मेरी हत्या करके आप नशे को रोक सकते हो तो मेरी हत्या कर दो, मगर नशे को रोको आप। इस नशे के खिलाफ मैंने बिगुल बजा दिया है। मैं प्रदेश की जनता से इस वीडियो के माध्यम से आह्वान करता हूं कि अगर मोहन भैया मेरी हत्या भी कर देते हैं तो नशे के खिलाफ में अभियान नहीं रोकूंगा, यह मैं वचन देता हूं। मुझे नहीं पता था कि मुख्यमंत्री और बीजेपी को मुझसे इतनी नफ़रत है। लोकतंत्र में स्वस्थ परंपरा होती है, इसमें सवाल पूछे जाते हैं। मुझे गाली देकर यदि मोहन भैया को संतुष्टि मिलती है, तो वह दे। मैंने जिंदगी में कोई ऐसा व्यसन किया हो तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूं। मेरे परिवार के लोग भी दारू और नशे का धंधा नहीं करते हैं और आप मुझ पर हमला करवाते हैं। इस सरकार ने मेरी सुरक्षा में एक पुलिस वाला भी नहीं लगवाया है। वोट की चोरी से मध्य प्रदेश में सरकार बनाई है।

स्वागत भाषण देते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा ने कहा कि राहुल गांधी जी के निर्देश पर और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में आज जो समर्थन मिला है, उसके लिए सभी को धन्यवाद। जो लोग प्रजातंत्र का गला घोट रहे है, ऐसे लोगों को सत्ता से बाहर करने का प्रयास करेंगे। वोट चोरी के माध्यम से शहर विधायक चुनाव जीत रहे है। उनके लोग उनके साथ नहीं हैं। इन लोगों को हटाना है। इस बार कांग्रेस को जीतना है।

कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष हर्ष विजय गेहलोत ने कहा कि रतलाम में आपने कांग्रेस की रैली नहीं रेला बनाया है, उसके लिए धन्यवाद। इतनी बारिश में सभी लोग उपस्थित हुए। आज आपने बता दिया कि रतलाम की सड़कों पर कांग्रेस कितनी मजबूत है। भाजपा में और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओ ने जीतू पटवारी जी पर रास्ते में हमला किया। जीतू भाई ने कोई गलत बात नहीं की है, आपने वीडियो देखा था। बीजेपी आज बौखलाई हुई है। राहुल गांधी जी ने वोट चोरी को पकड़ा है और उसके खिलाफ बिगुल बजाया है। उसी अभियान में जीतू जी आज यहां आए हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान शहर और सैलाना में अचानक से वोट बड़े। इस प्रकार से भाजपा वोट चोरी करके सरकार बना रही है। वोट का अधिकार भाजपा वोटरों से चुराकर अनैतिक तरीके से सरकार बना रही है। हमें हर समय वोटर लिस्ट से अपडेट रहना पड़ेगा। स्मार्ट मीटर लोगों को ठगने का सरकार का साधन हो गया है। फसल बीमा की राशि अब तक नहीं मिली। उन्होने मंच के माध्यम से कलेक्टर-एसपी से कहा कि तत्काल जीतू जी पर हमला करने वाले को नहीं पकड़ा तो हम धरना देंगे।

पूर्व सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद से उसने प्रदेश को बर्बाद कर दिया। आज लोग परेशान हैं, किसान परेशान हैं। महंगाई आसमान पर है और नौजवान बेरोजगार हैं। प्रदेश में मोहन सरकार आने के बाद भी किसी को नौकरी नहीं मिली। किसानों का कर्ज भी माफ नहीं किया। यह भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है।

रैली की सफलता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष हर्ष विजय गहलोत का बड़ा योगदान रहा सैलाना से ही हजारों लोगों को रैली ने लाने में सफल रहे। शहर में चर्चा रही कि वर्षों बाद कांग्रेस ने इतना जोरदार प्रदर्शन किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.