रतलाम चैंपियन लीग : रतलाम में क्रिकेट का महाकुंभ : 14 टीमों के बीच होगी 46 मैचों की रोमांचक भिड़ंत : हर दिन तीन मुकाबलों से बढ़ेगा रोमांच
सचिव जयेश राठौर, सहसचिव सुनील सारस्वत और राहुल जाधव, तथा कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता 26 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर में क्रिकेट का सबसे बड़ा आयोजन रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का भव्य शुभारंभ 26 मार्च की शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में इस वर्ष कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
आयोजन समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय तथा संयोजक विकास कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व. कुशभाऊ ठाकरे की स्मृति में यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस बार भी आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है।
सचिव जयेश राठौर, सहसचिव सुनील सारस्वत और राहुल जाधव, तथा कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा के अनुसार प्रतियोगिता 26 मार्च से शुरू होकर 11 अप्रैल तक चलेगी। इसमें कुल 46 मैच खेले जाएंगे, जिनमें फाइनल मुकाबला भी शामिल है। प्रतिदिन तीन मैच आयोजित किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के विजेता को 1 लाख 51 हजार रुपये तथा उपविजेता को 75 हजार रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, प्रत्येक मैच में स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार दिया जाएगा, साथ ही ‘मैन ऑफ द सीरीज’ भी घोषित किया जाएगा।
आयोजन समिति के परामर्शदाताओं में गौरव जाट पहलवान, अशोक पोरवाल, संजय शर्मा, देवशंकर पांडेय, अनिल पांडेय, दिनेश पोरवाल, अशोक जैन चौटाला, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, जोस चाको और क्रिकेट कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया शामिल हैं। सभी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
What's Your Reaction?

