रतलाम : पूर्व निगम अध्यक्ष भाजपा नेता दिनेश पोरवाल और उनकी बेटी के साथ सैलाना ओव्हर ब्रिज पर मारपीट : रॉन्ग साइड आ रहे युवकों ने टोकने पर की वारदात
श्री पोरवाल ने जब युवकों को रॉन्ग साइड से आने पर टोका तो उन्होंने वाहन रोककर मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार युवकों ने श्री पोरवाल और उनकी बेटी के साथ बेल्ट से मारपीट की। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी गायब हो गई। मारपीट में दोनों को चोट आई है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज)। भाजपा नेता पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल और उनकी बेटी के साथ शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे कुछ बदमाशों ने बेल्ट से मारपीट की। वारदात में उनकी सोने की चेन भी गायब हुई है। श्री पोरवाल ने बाइक से रॉन्ग साइड आ रहे युवको को टोका था जिससे नाराज होकर बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल की बेटी ने औद्योगिक थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कराया है। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे अपनी बेटी के साथ दुपहिया वाहन पर राम मंदिर से शहर सराय स्थित अपने घर जा रहे थे। सैलाना ओवर ब्रिज पर सामने की ओर से दो मोटरसाइकिल पर कुछ युवक रांग साइड से आ रहे थे। उनके वाहन की लाइट श्री पोरवाल की आंखों में पड़ने से गाड़ी असंतुलित हो गई।
पोरवाल ने जब युवकों को रॉन्ग साइड से आने पर टोका तो उन्होंने वाहन रोककर मारपीट शुरू कर दी। रिपोर्ट के अनुसार युवकों ने श्री पोरवाल और उनकी बेटी के साथ बेल्ट से मारपीट की। इस दौरान उनकी सोने की चेन भी गायब हो गई। मारपीट में दोनों को चोट आई है। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाकर इलाज कराया गया।
औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने शिकायत पर शिशिर बोरीवाल, शुभम निवासी डोंगरे नगर, सुभाष नगर निवासी लाखा और अन्य युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
What's Your Reaction?

