वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ : दादा माहुरकर स्मृति अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट 11 से, ट्रॉफियों का हुआ अनावरण : 11 मार्च को रेलवे सांस्कृतिक सभागृह में महिला दिवस कार्यक्रम भी होगा आयोजित
सोमवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री स्व. दादा जे. जी. माहुरकर की स्मृति में 11 मार्च से 16 मार्च 2026 तक रेलवे खेल मैदान पर भव्य टेनिस बॉल अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 11 मार्च को सुबह 10 बजे होगा। उद्घाटन मैच में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार तथा विशेष अतिथि वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आर. जी. काबर और अध्यक्ष हिरेन मेहता उपस्थित रहेंगे।
मंडल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग लेंगी। इनमें मेडिकल, पर्सनल, अकाउंट्स, इंजीनियरिंग, पावर, टीआरडी, कमर्शियल, आरपीएफ, टीआरओ, डीजल शेड, ऑपरेटिंग, उज्जैन, दाहोद, टीएमसी, सिग्नल, टेलीकॉम, सी एंड डब्ल्यू, डीएडीएन, शंभूपुरा, नागदा, बीआरआई, गार्ड-11 तथा जीआरपी की टीमें शामिल होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा।
सोमवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफियों का अनावरण किया गया। प्रतियोगिता में विजेता, उपविजेता, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन सहित अन्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल मंत्री अभिलाष नागर, अध्यक्ष प्रताप गिरी, संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बढ़गोतिया, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, शाखा सचिव अमित चौहान, इमरान खान, दयाल सिंह बिष्ट, अनीस खान, रणजीत सिंह, दिनेश छपरी, सुनील डागर, राजेश माथुर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की अम्बेडकर नगर शाखा द्वारा विजेता और उपविजेता ट्रॉफी प्रायोजित की जाएगी। ट्रॉफी अनावरण के बाद महेंद्र सिंह गौतम को खेल प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया।
महिला दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद 11 मार्च को ही वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ महिला समिति द्वारा रेलवे कॉलोनी स्थित सांस्कृतिक सभागृह में सुबह 11 बजे महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अर्चना शर्मा उपस्थित रहेंगी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें रतलाम मंडल की विभिन्न शाखाओं से सैकड़ों महिला कर्मचारी भाग लेंगी।
महिला समिति संयोजक संध्या यादव, अध्यक्षा रंजिता वैष्णव, सचिव उषा खिंची तथा युवा अध्यक्ष श्रेया चौऋषि ने महिला कर्मचारियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
What's Your Reaction?

