मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रतलाम जिला व शहर कांग्रेस प्रभारी नियुक्त : रामवीर सिंह सिकरवार जिला और  राजा चौकसे शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बने

यह नियुक्तियां संगठन के कार्यों को गति देने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

Apr 30, 2026 - 08:10
Apr 30, 2026 - 08:11
 0
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रतलाम जिला व शहर कांग्रेस प्रभारी नियुक्त : रामवीर सिंह सिकरवार जिला और  राजा चौकसे शहर जिला कांग्रेस प्रभारी बने

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रतलाम जिले में कांग्रेस प्रभारियों के दायित्व में फेरबदल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार प्रदेश कांग्रेस महामंत्री श्री रामवीर सिंह सिकरवार को रतलाम जिला कांग्रेस प्रभारी तथा प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री राजा चौकसे को रतलाम शहर कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्तियां संगठन के कार्यों को गति देने और आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।

नवनियुक्त प्रभारी श्री सिकरवार एवं श्री चौकसे शीघ्र ही जिले एवं शहर की कांग्रेस कमेटियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.