दक्षता शील्ड मिलने पर वेरे मजदूर संघ ने किया रेल अधिकारियो का स्वागत एवं सम्मान
मंडल रेल प्रबन्धक ने अपने उद्बोधन मे रतलाम मंडल को प्राप्त शिल्ड रेल कर्मचारियो व अधिकारियो के संयुक्त प्रयास का परिणाम

रतलाम (प्रकाशभारत) रतलाम रेल मंडल को महाप्रबन्धक स्तर की आपरेटिंग, अकॉउंट, वाणिज्य, स्टोर, सर्वे एवं निर्माण, ऊर्जा बचत (विद्युत )सहित छः दक्षता शिल्ड मिलने पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय मे मंडल के रेल अधिकारीयो का स्वागत कर सम्मान किया गया। शील्ड लेकर मुंबई से रतलाम आगमन पर भव्य स्वागत कर सम्मान समारोह आयोजित किया गया l
मंडल रेल प्रबन्धक ने अपने उद्बोधन मे रतलाम मंडल को प्राप्त शिल्ड रेल कर्मचारियो व अधिकारियो के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया एवं रेल कर्मचारियो से आव्हान किया कि इसी तरह कुशलतापूर्वक रेलवे का कार्य करते रहे तो सर्वश्रेष्ट परिणाम मिलते रहेगें। स्वागत समारोह को अपर मंडल रेल प्रबन्धक अशफाक अहमद द्वारा भी सम्बोधित करते हुए रतलाम मंडल के सभी रेल कर्मचारियो को दक्षता शिल्ड मिलने पर बधाई दी।
स्वागत समारोह के प्रारम्भ मे मंडलमंत्री अभिलाष नागर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए दक्षता शिल्ड रेल कर्मचारियो की कड़ी मेहनत एवं मंडल के अधिकारीयो के कुशल नेतृत्व के कारण मिलना बताया एवं रेल प्रशासन को आश्वस्त किया कि मंडल के समस्त रेल कर्मचारी इसी तरह से रेल सेवा करते रहेगें।
कार्यक्रम मे मंडल रेल प्रबन्धक रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबन्धक श्री अशफाक अहमद,
वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्रीमती हीना केवलारमानी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अनुभव जैफ, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रमोद मीणा, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर ललीत तोमर, वरिष्ठ मंडल कर्षण वितरण सुरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबन्धक अमीर यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक (सामान्य) अजय ठाकुर, आर.पी.एफ. कमाण्डेन्ट मिथुन सोनी, मंडल परिचालन प्रबन्धक जयेश मकवाना, जयदीप मोइत्रा आदि अधिकारी एवं विभिन्न विभागो के सुपरवायजर्स एवं रेल कर्मचारी तथा मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम मे शामिल थे।
आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य गौरत संत ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रफीक मंसुरी, जे.सी. बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, सहायक मंडलमंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, मंडल कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चैधरी, सी.डब्ल्यू.सी. सदस्य महेन्द्र सिंह राठौर, यातायात शाखा अध्यक्ष मनोज खरे, डीजल शेड शाखा सचिव गौरव ठाकुर, शाखा अध्यक्ष आशाराम मीणा, रनिंग शाखा सचिव दीपक गुप्ता एवं अशोक टंडन, अमित चैहान, चांद खान, वापी चैधरी, धीरज प्रजापति, मोहित टांक, सुमित गर्ग, जयन्त अग्रवाल, रोज धर्मेश सहित सभी विभागों के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद रहे l
What's Your Reaction?






