रतलाम विकास प्राधिकरण का गठन : मनोहर पोरवाल बने अध्यक्ष : मंत्री कश्यप के समर्थकों को मिली अहम जिम्मेदारी : प्रवीण सोनी, गोविन्द काकानी उपाध्यक्ष
उनके साथ गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र शंकर ‘दादा’ मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) लंबे समय से लंबित रतलाम विकास प्राधिकरण के गठन पर आखिरकार मुहर लग गई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बुधवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर पोरवाल को प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
उनके साथ गोविन्द काकानी एवं प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेन्द्र सिंह गोयल, राजेन्द्र शंकर ‘दादा’ मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास एवं किरण महावर को सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि इससे पूर्व पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी के कार्यकाल में ही प्राधिकरण का पूर्ण बोर्ड गठित हुआ था, लेकिन उनके बाद लंबे समय तक राजनीतिक खींचतान के चलते पद खाली रहे। बाद में अशोक पोरवाल को अध्यक्ष तो बनाया गया, लेकिन उस दौरान भी बोर्ड का गठन नहीं हो सका।
वर्तमान सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के बाद अब जाकर प्राधिकरण का गठन हो पाया है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार इन नियुक्तियों में मंत्री चेतन्य कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और पूरे बोर्ड में उनके समर्थकों को स्थान मिला है।
मनोहर पोरवाल लंबे समय से इस पद की प्रतीक्षा कर रहे थे, वहीं प्रवीण सोनी भी अध्यक्ष पद की दौड़ में प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। गोविन्द काकानी की पहचान एक सक्रिय सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में रही है, जिससे उनकी नियुक्ति को भी संतुलित माना जा रहा है।
अब शहर के अधिकांश निकायों पर मंत्री कश्यप का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। ऐसे में देखना होगा कि रतलाम का विकास अब किस गति से आगे बढ़ता है।
What's Your Reaction?



