वेरे मजदूर संघ का लंबित मांगो को लेकर मण्डल कार्यालय रतलाम पर जंगी प्रदर्शन
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा ओल्ड पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का अधिकार है उसे हम लेकर रहेंगे सभी रेल कर्मचारियों को संगठित होकर एनपीएस/यूपीएस के खिलाफ लगातार लड़ना चाहिए

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) नेशनल फेडरेशन आफ इंडियन रेलवेमेन के आव्हान पर दिनांक 09 जुलाई 2025 को रेल कर्मचारियो एवं केन्द्रीय कर्मचारियो की विभिन्न लम्बित मांगो को लेकर सम्पूर्ण भारतीय रेलवे मे सम्बन्धित संगठनो द्वारा धरना/प्रदर्शन/रैली का आयोजन किया गया है जिस पर वे.रे.म.संघ रतलाम मंडल द्वारा मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय रतलाम के समक्ष आज दोपहर 12 से 2 बजे तक कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया गया ।
मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा ओल्ड पेंशन स्कीम रेल कर्मचारियों का अधिकार है उसे हम लेकर रहेंगे सभी रेल कर्मचारियों को संगठित होकर एनपीएस/यूपीएस के खिलाफ लगातार लड़ना चाहिए ।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया निम्न लम्बित मांगो के निराकरण हेतु प्रदर्शन किया गया जिनमें से प्रमुख रूप से
01. रेलवे मे पुरानी पेंशन योजना को लागू किया जाए।
02. 8वे वेतन आयोग का गठन एन.एफ.आई.आर. द्वारा प्रेषित प्रस्तावो के अनुसार शिघ्र किया जाए।
03. रेलवे मे पदो के सृजन पर लगी रोक हटाई जाए।
04. रेलवे मे निजीकरण, निगमीकरण एवं आउट सोर्सिंग बन्द की जाए।
05. भारतीय रेलवे की नई सम्पत्तियो हेतु पदो का सृजन किया जाए।
06. भारतीय रेल के कर्मचारियो की कार्य स्थिति मे सुधार हेतु ठोस कदम उठाए जाए।
07. केडर रिस्ट्रक्चरिंग को शिघ्र लागु किया जाए।
08. रेलवे बोर्ड स्तर पर डीसी/जेसीएम एवं पीएनएम मे लम्बित मांगो का शिघ्र निराकरण किया जाए।
रतलाम मंडल स्तर:-
01. रतलाम मंडल की लोकल ट्रांसफर पाॅलिसी के आपत्तिजनक शर्तो को हटाया जाए।
02. रतलाम मंडल मे खस्ताहाल रेल आवासो की मरम्मत हेतु ठोस कदम उठाया जाए।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह राठौड़, संयुक्त मंडल मंत्री चैतन्य चौधरी व बलराम बडगोत्या, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सोलंकी, योगेश पाल व गौरव दुबे, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम, सीडब्लूसी सदस्य गौरव संत व महेंद्र राठौर, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, गौरव ठाकुर, दीपक गुप्ता, लक्ष्मीकांत जाखड, अमित चौहान,रविराज परिहार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे,मनोज खरे, धीरज प्रजापति,इमरान खान, मोहित टॉक, सुमित गर्ग, कुंदन सोनर,सुनील डागर, संजय यादव,रणजीत सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहें l
What's Your Reaction?






