इंदिरा ज्योति यात्रा के लिए रतलाम जिला समिति गठित :  राजीव रावत बने जिला अध्यक्ष : 11 अप्रैल को होगा बड़ा आयोजन

समिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। अभियान के तहत 11 अप्रैल 2026 को रतलाम में प्रेस वार्ता, सभा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा।

Mar 26, 2026 - 20:31
Mar 26, 2026 - 20:35
 0
इंदिरा ज्योति यात्रा के लिए रतलाम जिला समिति गठित :  राजीव रावत बने जिला अध्यक्ष : 11 अप्रैल को होगा बड़ा आयोजन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) कांग्रेस समर्थित सम्यक अभियान के अंतर्गत संचालित इंदिरा ज्योति यात्रा एवं “चलें रामराज्य की ओर” अभियान को गति देने के उद्देश्य से रतलाम जिले में आयोजन समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष पद पर श्री राजीव रावत को नियुक्त किया गया है।

समिति में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। अभियान के तहत 11 अप्रैल 2026 को रतलाम में प्रेस वार्ता, सभा एवं नगर भ्रमण का आयोजन किया जाएगा।

सम्यक अभियान के प्रमुख श्री भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में इंदिरा ज्योति यात्रा की शुरुआत 6 जनवरी 2026 को छिंदवाड़ा के गांधी गंज से हुई थी। यह स्थान ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जहां महात्मा गांधी ने 6 जनवरी 1921 को असहयोग आंदोलन का शुभारंभ किया था।

इसके साथ ही “चलें रामराज्य की ओर” अभियान भी संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव से मुक्त व्यवस्था स्थापित करना है। इस अभियान का शुभारंभ 19 नवंबर 2025 को इंदिरा गांधी की जयंती पर किया गया था। इस अवसर पर पवन खेड़ा, कांतिलाल भूरिया और अरुण यादव ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

रतलाम जिला आयोजन समिति:

अध्यक्ष:

श्री राजीव रावत

सदस्यगण:

शांतिमान वर्मा – अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी (शहर)

हर्ष विजय गेहलोत – पूर्व विधायक, अध्यक्ष (ग्रामीण)

पारस सकलेचा – पूर्व विधायक

प्रभु सिंह राठौर – पूर्व अध्यक्ष (ग्रामीण)

वरुण श्रोत्रिय – जिला समन्वयक, सम्यक अभियान

यास्मीन शेरानी – प्रांत समन्वयक, महिला संगठन

रमेश पाठक – संभागीय समन्वयक

श्रीमती कोमल सिंह – पूर्व जिला समन्वयक

बी.डी.पी. धाकड़ – जिला पंचायत सदस्य

मयंक जाट – अध्यक्ष, जिला युवक कांग्रेस

निलेश शर्मा,जिला अध्यक्ष एसआई

राजनाय यादव,जिला अध्यक्ष वाटत

बसंत पंड्या, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष

राजेंद्र ‘राजू’ अग्रवाल – सदस्य, केंद्रीय समिति

समिति गठन के साथ ही जिले में अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है। यह यात्रा आगामी समय में जनसंपर्क और सामाजिक समन्वय का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.