शादी के दौरान विवाद : डांस देखने पहुंचे स्थानीय युवकों और बारातियों के बीच विवाद : जमकर हुई हाथापाई : नकाबपोश युवकों ने किया पथराव : माणक चौक थाना पुलिस जांच में जुटी
जानकारी के अनुसार मोती नगर स्थित एक सरकारी बगीचे में शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक डांस देखने पहुंचे थे। किसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) शहर के मोती नगर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प और पथराव में बदल गया। पूरे घटनाक्रम का वीडियो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।
जानकारी के अनुसार मोती नगर स्थित एक सरकारी बगीचे में शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान कुछ स्थानीय युवक डांस देखने पहुंचे थे। किसी बात को लेकर बारातियों और स्थानीय युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई हुई और शादी का मंडप जंग के मैदान में तब्दील हो गया। विवाद बढ़ने पर स्थानीय युवक मौके से भाग निकले, लेकिन थोड़ी देर बाद वे मुंह पर नकाब पहनकर वापस लौटे और आसपास के मकानों व गाड़ियों पर जमकर पथराव कर दिया।
पथराव में मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और अन्य नुकसान भी हुआ। हंगामे और पथराव की पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बारातियों की शिकायत पर मारपीट और हंगामा करने वाले युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फिलहाल माणक चौक थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पथराव करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
What's Your Reaction?