रतलाम-- रतलाम -चित्तौड़गढ डेमू ट्रेन का कपलिंग टूटा : दो हिस्सो में बटी यात्री ट्रेन : जावरा और बढ़ायला चौरासी स्टेशन के बीच की घटना : ट्रेन को सुरक्षित लाया गया बड़ायला चौरासी स्टेशन : चित्तौड़गढ़ के लिए किया गया रवाना
डेमू ट्रेन बडायला चौरासी स्टेशन से थोड़ी ही आगे बढ़ी थी कि इलेक्टिक इंजन का ज्वाइंट टूट गया, और यह ट्रेन के डिब्बो को छोड़कर आगे निकल गया । करीब 30 मीटर आगे जाने के बाद इंजन रुक गया। ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर की मदद से डेमू ट्रेन को वापस बडायला चौरासी स्टेशन लाया गया
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) रतलाम से चित्तौड़गढ़ जा रही ट्रेन डेमू ट्रेन आज दो हिस्सों में बट गई। दरअसल ट्रेन के इंजन का कपलिंग टूटने कि वजह से यह हादसा हुआ है। जिसकी वजह से यह ट्रेन दो हिस्सों में बट गई । इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
डेमू ट्रेन बडायला चौरासी स्टेशन से थोड़ी ही आगे बढ़ी थी कि इलेक्टिक इंजन का ज्वाइंट टूट गया, और यह ट्रेन के डिब्बो को छोड़कर आगे निकल गया । करीब 30 मीटर आगे जाने के बाद इंजन रुक गया। ट्रेन के गार्ड और ड्राइवर की मदद से डेमू ट्रेन को वापस बडायला चौरासी स्टेशन लाया गया। इसके बाद ट्रेन को चेक कर आगे चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना किया गया ।
बरहाल इस घटना ने डेमू ट्रेन के मेंटेनेंस पर सवाल खड़े कर दिए है। की जिम्मेदार कैसे यात्रियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
What's Your Reaction?

