सरवन पुलिस की ऐतिहासिक पहल : ‘जन संवाद’ बना जनता और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत सेतु

एसडीओपी नीलम बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सहयोग की साथी है।

May 8, 2026 - 19:01
 0
सरवन पुलिस की ऐतिहासिक पहल : ‘जन संवाद’ बना जनता और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत सेतु

रतलाम / सैलाना (प्रकाशभारत न्यूज़) थाना सरवन में आयोजित पुलिस का “जन संवाद” कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन तथा एसडीओपी नीलम बघेल और थाना प्रभारी अर्जुन सिंह सेमलिया के नेतृत्व में आयोजित यह कार्यक्रम सामुदायिक पुलिसिंग की नई मिसाल बनकर उभरा। कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

एसडीओपी नीलम बघेल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सहयोग की साथी है।

उन्होंने जिले में बढ़ती कीटनाशक सेवन से आत्महत्या की घटनाओं पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों से जहरीली दवाइयों को सुरक्षित रखने और तनाव की स्थिति में संवाद बनाए रखने की अपील की। साइबर अपराधों को लेकर भी ग्रामीणों को OTP, बैंक डिटेल और फर्जी लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई।_

थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया ने मजदूर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग, बिचौलियों और “बांझेरिया” प्रथा पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी निगरानी बढ़ाकर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता चंदू मईडा ने गांवों में विवाद बढ़ाने वाले बिचौलियों पर रोक लगाने की मांग उठाई। वहीं सरपंच रमेश ने बाजार क्षेत्र में मजदूर वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग का मुद्दा उठाया, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया। सरवन उपसरपंच ने परिवारों से आत्महत्या रोकने में जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

डॉ. सुशील कपूर ने नशा, गुटखा और अंधविश्वास से होने वाले नुकसान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। पुलिस ने घोषणा की कि ऐसे जन संवाद कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि गांव-गांव तक जागरूकता और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके।_

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.