RCL सीजन-4 : सेमीफाइनल में रोमांच, “खत्म इलेवन” पहुंची फाइनल में :8586 रन, 1342 बाउंड्री और 526 विकेट के साथ टूर्नामेंट बना सुपरहिट

टूर्नामेंट में अब तक 42 मैचों में कुल 8586 रन बने हैं, जिसमें 612 चौके और 730 छक्के शामिल हैं। 23 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैं, वहीं 88 पारियों में 526 विकेट गिरे हैं।

Apr 10, 2026 - 11:42
 0
RCL सीजन-4 : सेमीफाइनल में रोमांच, “खत्म इलेवन” पहुंची फाइनल में :8586 रन, 1342 बाउंड्री और 526 विकेट के साथ टूर्नामेंट बना सुपरहिट

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) स्व. कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (RCL) का चौथा सीजन इस बार जबरदस्त लोकप्रियता के साथ रिकॉर्ड दर्शकों की मौजूदगी में खेला जा रहा है। सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया।

टूर्नामेंट में अब तक 42 मैचों में कुल 8586 रन बने हैं, जिसमें 612 चौके और 730 छक्के शामिल हैं। 23 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए हैं, वहीं 88 पारियों में 526 विकेट गिरे हैं।

 

पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री श्री चैतन्य कश्यप के आतिथ्य में राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान अतिथियों द्वारा विजेता एवं उपविजेता ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

मुख्य अतिथि श्री कश्यप ने कहा कि RCL रतलाम के खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है, लेकिन अब समय है कि शहर में बेहतर प्रशिक्षण केंद्र भी विकसित किए जाएं, ताकि स्थानीय प्रतिभाएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें।

कार्यक्रम में अनिल पिपड़ा, राजेश पगारिया, नरेंद्र जोशी, डॉ. संजय पांडेय, योगेश शर्मा, मुकेश पगारिया, विजय काठेड़, शैलेंद्र सिंह पंवार, जयपाल सिंह कुशवाह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 सेमीफाइनल मैचों का हाल

पहला सेमीफाइनल:

खत्म इलेवन vs हिंद टाइटंस

खत्म इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बनाए।

राजेंद्र सिंह चंद्रावत ने 15 गेंदों में 29 रन (4 छक्के) की तेज पारी खेली।

गौरव चौधरी ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

???? खत्म इलेवन ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल:

फाइनेंस सर्किल vs इंडियन गोल्ड

फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर में 104 रन बनाए।

शक्ति घोषरे ने 24 गेंदों में शानदार 55 रन जड़े, जबकि अनिल निनामा ने 28 रन का योगदान दिया।

जवाब में इंडियन गोल्ड की टीम 7 ओवर में 49 रन पर सिमट गई।

प्रबल गौतम ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

???? शक्ति घोषरे को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया।

अब फाइनल मुकाबले में खत्म इलेवन ने जगह बना ली है, जबकि क्वालीफायर मैच ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर की उपस्थिति में खेला जाएगा।

मैच संचालन

स्कोरिंग दिग्विजय सिंह ने की, जबकि कमेंट्री मालवा के प्रसिद्ध कवि चंचल सिद्धू, योगेंद्र सिंह जादौन और गोविंद मालवीय ने की।

प्रत्येक मैच के “मैन ऑफ द मैच” को स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में ₹500 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।

 बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने इस टूर्नामेंट को रतलाम का सबसे चर्चित क्रिकेट आयोजन बना दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.