आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा के बीच RCL सीजन-4 का धमाकेदार फाइनल : खतम इलेवन फिर बनी चैंपियन

मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच हैं और खेल भावना के साथ खेलना ही सबसे बड़ी जीत है।

Apr 12, 2026 - 11:02
Apr 15, 2026 - 10:01
 0
आतिशबाजी और आर्केस्ट्रा के बीच RCL सीजन-4 का धमाकेदार फाइनल : खतम इलेवन फिर बनी चैंपियन

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम चैंपियंस लीग (RCL) सीजन-4 वर्ष 2026 का भव्य सुपर फाइनल फाइनेंस सर्किल और खतम इलेवन के बीच शानदार माहौल में सम्पन्न हुआ। आर्केस्ट्रा की धुनों और आतिशबाजी के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में खतम इलेवन ने एक बार फिर जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

पूरे टूर्नामेंट में 45 मैचों के दौरान 620 चौके, 730 छक्के और मात्र 6 मेडन ओवर देखने को मिले, जो प्रतियोगिता की आक्रामकता और रोमांच को दर्शाता है।

 समिति संयोजक विकास कोठारी यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर ने बताया कि पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से 26 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का सुपर फाइनल नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच हैं और खेल भावना के साथ खेलना ही सबसे बड़ी जीत है।

मैच का हाल:

टॉस जीतकर खतम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 101 रन बनाए। पूरण व्यास (35), योगेंद्र सिंह (18) और राजेंद्र सिंह (14) ने अहम योगदान दिया।

फाइनेंस सर्किल की ओर से गुलशन प्रजापति ने 3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइनेंस सर्किल की टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम लक्ष्य से पीछे रह गई। शक्ति घोषरे (24) और विपेंद्र (34) ने संघर्ष किया, जबकि पूरण व्यास ने 3 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया।

पुरस्कार वितरण:

विजेता खतम इलेवन को ₹1,51,000 एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता फाइनेंस सर्किल को ₹75,000 एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

प्लेयर ऑफ द मैच: पूरण व्यास

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: अनिल निनामा

बेस्ट बैटर: शक्ति घोषरे

बेस्ट बॉलर: योगेंद्र सिंह

बेस्ट फील्डर: विपेंद्र

बेस्ट ग्राउंड्समैन: शब्बीर

प्रतियोगिता के सभी “मैन ऑफ द मैच” पुरस्कार स्व. श्रीमती श्यामा महेंद्र ओझा की स्मृति में प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन यतेंद्र भारद्वाज ने किया, जबकि आभार मनीष शर्मा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर  महेंद्र कोठारी दिनेश पोरवाल, वैभव जाट देव शंकर पांडे, मनीष शर्मा,संजय शर्मा, दिनेश राठौर, प्रिंस बना, दीपक मइड़ा, , गोपाल सोलंकी, अनारसिंह, दिलीप गांधी ,मनीष शर्मा , किशोर बिजरावत ,रखब चतर , अरुण चौरड़िया, लवकेश जोशी, योगेंद्र जादौन , अजय मालाकार, दिग्विजय सिंह , कवि चंचल, विजय राठौर,  अविनाश शर्मा, गोविंद मालवीय, चेतन पावेचा, चेतन शर्मा , प्रशांत व्यास, सैकड़ों की संख्या में  खेल प्रेमी दर्शकआदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.