रतलाम : आदित्य दागा, मयूर पुरोहित और निलेश गांधी पुनः भाजपा मंडल अध्यक्ष बने : शहर के दो सहित जिले में पांच‌ मंडल की घोषणा रुकी: जिले के 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 5 मंडलों की घोषणा होना बाकी

शुक्रवार शाम को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। शहर के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है। सभी में पूर्व अध्यक्ष को रिपीट किया गया है। रतलाम शहर विधानसभा के श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल पर मयूर पुरोहित, श्री सूरजमल जैन मंडल पर निलेश गांधी और श्री कुशाभाऊ ठाकरे मंडल पर आदित्य डागा को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

Dec 13, 2024 - 19:34
Dec 13, 2024 - 19:50
 0
रतलाम : आदित्य दागा, मयूर पुरोहित और निलेश गांधी पुनः भाजपा मंडल अध्यक्ष बने : शहर के दो सहित जिले में पांच‌ मंडल की घोषणा रुकी: जिले  के 20 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, 5 मंडलों की घोषणा होना बाकी

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज ) जिले में पिछले दिनों। भाजपा मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी द्वारा जिले के 25 में से 20 मंडल अध्यक्ष की घोषणा आज कर दी गई। शहर के तीन मंडल पर पूर्व अध्यक्ष को फिर से जवाबदारी दी गई है, वही शहर के दो मंडल सहित कुल 5 मंडल पर घोषणा अभी रुकी हुई है। सबसे ज्यादा इंतज़ार शहर के पांच मंडलों की नियुक्ति को लेकर था।

शुक्रवार शाम को मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। शहर के तीन मंडल अध्यक्षों की घोषणा हुई है। सभी में पूर्व अध्यक्ष को रिपीट किया गया है। रतलाम शहर विधानसभा के श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल पर मयूर पुरोहित, श्री सूरजमल जैन मंडल पर निलेश गांधी और श्री कुशाभाऊ ठाकरे मंडल पर आदित्य डागा को पुनः मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।भाजपा के शहर के पांच मंडलों में सबसे बड़े श्री कुशाभाऊ ठाकरे मंडल है जिसमें 61 बुथ आते हैं में आदित्य डागा को पुनः जिम्मेदारी दी गई हैं। तीनों युवा नेता शहर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप के करीबी माने जाते हैं‌। शहर विधानसभा के दीनदयाल नगर मंडल और अंबेडकर मंडल पर सहमति नहीं बन पाने के कारण फिलहाल अध्यक्ष की घोषणा रुकी हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.