नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान : अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार : गोवा से गुजरात जाकर कर रहा था शराब तस्करी : अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

वहीं रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जावरा फाटक क्षेत्र से दो युवकों को पकड़ कर तलाशी लेने पर उनके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग बरामद हुई जिसे कार से तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

Feb 21, 2025 - 11:17
 0
नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान : अवैध शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार : गोवा से गुजरात जाकर कर रहा था शराब तस्करी : अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रतलाम ( प्रकाशभारत न्यूज) नशे के खिलाफ एसपी अमित कुमार के सख्त निर्देश पर पुलिस जिले में लगातार कार्यवाही कर रही है।

गुरूवार को मुखबीर की सूचना पर भक्तन की बावड़ी रोड रतलाम पर आरोपी विवेकानंद खंदारे को तीन बैग में अवैध शराब के साथ पकड़ा और बैग की तलाशी लेने पर उसमें मिली कुल ५६ लीटर अवैध अंग्रेजी शराब को जप्त किया और आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह उक्त शराब गोवा से शराब दुकानों से ख़रीदता है एवं ट्रेन के माध्यम से गुजरात ले जाकर वहाँ बेच देता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है ।

अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार

वहीं रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जावरा फाटक क्षेत्र से दो युवकों को पकड़ कर तलाशी लेने पर उनके पास से 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग बरामद हुई जिसे कार से तस्करी के लिए ले जा रहे थे। 

स्टेशन रोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिले थी दो युवक एमडी ड्रग ले कर जावरा फाटक तरफ से निकलने वाले है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर मौके से आरोपी असद निवास शाजापुर और हुसैन निवासी बोहरा बाखल को गिरफ्तार कर एमडी ड्रग और कार जप्त कर ली।

अवैध मादक पदार्थ एमडी की कीमत 1 लाख है।

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जहां से आरोपियों को 3 दिन के रिमांड का आदेश न्यायालय ने दिया तक पुलिस आगे की पूछताछ कर सके

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.