भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन का आज नगर आगमन : वाहन रैली से होगा भव्य स्वागत

कालिका माता मंदिर से निकलेगी रैली, शहर के प्रमुख मार्गों से होकर युवा मोर्चा कार्यालय पहुंचेगी

Apr 7, 2026 - 09:28
 0
भाजयुमो प्रदेश महामंत्री विप्लव जैन का आज नगर आगमन : वाहन रैली से होगा भव्य स्वागत

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद विप्लव जैन का 7 अप्रैल को रतलाम में प्रथम आगमन होगा। प्रदेश स्तर पर रतलाम के युवा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा वाहन रैली निकालकर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

भाजयुमो जिला, प्रदेश और मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार, वाहन रैली मंगलवार शाम 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से प्रारंभ होगी। यह रैली मेहंदीकुई बालाजी, नगर निगम चौराहा, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमुखी पुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी, शहीद चौक और लोकेन्द्र टॉकीज होते हुए न्यू रोड स्थित युवा मोर्चा कार्यालय पर समाप्त होगी।

विप्लव जैन इससे पहले भोपाल में आयोजित भाजयुमो प्रदेश की नवनियुक्त कार्यकारिणी की परिचय बैठक में शामिल हुए, जहां उन्होंने वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर और मोर्चा प्रभारी मनोरंजन मिश्र सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.