रतलाम सर्किल जेल में बंद युवक ने लगाए यौन शोषण के आरोप : कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

जानकारी के अनुसार युवक कुछ समय पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया।

May 11, 2026 - 12:07
 0
रतलाम सर्किल जेल में बंद युवक ने लगाए यौन शोषण के आरोप : कोर्ट ने दिए जांच के आदेश

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम जिला सर्किल जेल से एक गंभीर मामला सामने आया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद 19 वर्षीय युवक ने एक अन्य बंदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी अदालत तक पहुंचने के बाद न्यायालय ने मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार युवक कुछ समय पहले एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजा गया था। आरोप है कि जेल में बंद दुष्कर्म के एक आरोपी ने उसके साथ शारीरिक शोषण किया। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत जेल प्रशासन से भी की थी, लेकिन कथित तौर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि बाद में मुलाकात के दौरान युवक ने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने जेल प्रशासन से शिकायत की, लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एडवोकेट देवेंद्र भटनागर से संपर्क किया। वकील ने 8 मई को जेल पहुंचकर युवक से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

इसके बाद पीड़ित के पिता के शपथ-पत्र के आधार पर जावरा स्थित एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायालय ने जिला जेल प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित का मेडिकल बोर्ड अथवा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराया जाए तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज करवाए जाएं।

न्यायालय के आदेश के बाद जेल प्रशासन सक्रिय हो गया है। जेल अधीक्षक लक्ष्मणसिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और संबंधित बंदी का मेडिकल परीक्षण सोमवार को कराया जाएगा।

वहीं एडवोकेट देवेंद्र भटनागर ने कहा कि आरोप बेहद गंभीर हैं और मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मेडिकल रिपोर्ट और न्यायालय में दर्ज बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.