अक्षया तृतीया श्री परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य पर ब्राह्मण समाज निकालेगा भव्य वाहन रैली : श्री परशुराम युवा मंच की बैठक सम्पन्न
बैठक के पूर्व सर्वप्रथम श्री परशुराम युवा मंच के संरक्षक रहे स्व. हर्ष दशोत्तर को श्रृद्धांजली दी गई तत्पश्चात भगवान श्री राम व श्री परशुराम जी के जयकारे के साथ में बैठक की शुरुआत की गई
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) अक्षया तृतीया श्री परशुराम प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में श्री परशुराम युवा मंच इस बार भी भव्य वाहन रैली का आयोजन करने जा रहा हे.. रैली दिनांक 27 अप्रैल रविवार शाम 5 बजे महलवाडा पैलेस रोड से शुरू होगी। रेली समस्त ब्राह्मण समाज एवं समाज हित में लगातार कार्य कर रही संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की जाएगी।
बैठक के पूर्व सर्वप्रथम श्री परशुराम युवा मंच के संरक्षक रहे स्व. हर्ष दशोत्तर को श्रृद्धांजली दी गई तत्पश्चात भगवान श्री राम व श्री परशुराम जी के जयकारे के साथ में बैठक की शुरुआत की गई..उपस्थित युवा शक्ति,वरिष्ठजनों से रैली के विषय में सुझाव आमंत्रित किए गए। सभी ने एक स्वर में रैली में अधिक संख्या बल लाने पर और सफल बनाने पर जोर दिया है ।
रैली के रूट में भी आंशिक बदलाव की बात उठी,जिसे सभी ने समर्थन दिया। मातृ शक्ति की सहभागिता भी तय की गई.. गौरव त्रिपाठी,स्नेहिल उपाध्याय,हितेश शर्मा कामरेड,धर्मेंद्र व्यास,विवेक शर्मा,जगदीश व्यास,सिद्धार्थ पंड्या,अर्पित शर्मा,सोनू व्यास,जतिन उपाध्याय,आशीष पंडित,वैभव व्यास,संदीप व्यास,प्रवीण उपाध्याय,शैलेन्द्र तिवारी,सुनील शर्मा,सुनीता पाठक,कौशल्या शर्मा,प्रशांत व्यास, नवदीप शर्मा कमलेश जोशी,अभिषेक शर्मा,अर्पित उपाध्याय,चेतन शर्मा,ओमप्रकाश त्रिवेदी,कौशल द्विवेदी,अजय कुमार जोशी,सुधांशु व्यास,राजू सुरोलिया,राकेश आचार्य,आदि उपस्थित रहे..बैठक का संचालन स्नेहिल उपाध्याय ने किया आभार हितेश शर्मा ने माना।
What's Your Reaction?

