सीटीआई विजय चौधरी की ईमानदारी : महिला यात्री का कीमती ट्रॉली बैग सुरक्षित लौटाया
सीटीआई विजय चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी तुरंत कंट्रोल को दी। साथ ही तकनीकी सहायता से यात्री का पीएनआर खोजकर उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रेलवे सेवा में कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। ट्रेन क्रमांक 19019 देहरादून एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री फातिमा, जो बांद्रा से दाहोद जा रही थीं, अपना कीमती ट्रॉली बैग ट्रेन में ही भूल गईं।
सीटीआई विजय चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जानकारी तुरंत कंट्रोल को दी। साथ ही तकनीकी सहायता से यात्री का पीएनआर खोजकर उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। यात्री से बातचीत के बाद उनके बताए अनुसार मेघनगर स्टेशन पर उनके रिश्तेदार को ट्रॉली बैग सुरक्षित रूप से सौंप दिया गया।
उक्त ट्रॉली बैग कोच नंबर A/1, बर्थ नंबर 26 पर मिला था। समय पर की गई इस कार्रवाई से न केवल यात्री की परेशानी दूर हुई, बल्कि रेलवे की छवि भी मजबूत हुई।
सीटीआई विजय चौधरी की इस ईमानदारी और सजगता की हर ओर प्रशंसा हो रही है।
What's Your Reaction?

