रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई :100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, ईको कार भी जब्त

पुलिस के मुताबिक जब्त 100 ग्राम एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए तथा ईको कार की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। इस तरह कुल 15 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

Sep 5, 2026 - 15:15
 0
रतलाम पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई :100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, ईको कार भी जब्त

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रिंगनोद थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और तस्करी में प्रयुक्त ईको कार जब्त की है। जब्त मादक पदार्थ और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को चौकी ढोढर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईको कार क्रमांक MP09AX7430 में एमडी ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सर्किट हाउस के सामने, महू-नीमच फोरलेन रोड, ढोढर पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।

वाहन की नियमानुसार तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें से 100 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और ईको कार को जब्त करते हुए वाहन में सवार पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारूख पिता शबदर खां मेवाती (33), निवासी बामन्दा, जिला खरगोन; अरबाज पिता कलीम खान पठान (26), निवासी राऊ, इंदौर; साहिल पिता फारूख शेख (25), निवासी इंदौर; इमरान पिता शकील मंसुरी (24), निवासी अंजड़, जिला बड़वानी और शाहरूख पिता शौकत रशीद मंसुरी (32), निवासी अंजड़, जिला बड़वानी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक जब्त 100 ग्राम एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए तथा ईको कार की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। इस तरह कुल 15 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया गया है।

सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी

गिरफ्तार आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, संभावित खरीदार और पूरे सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी रघुवीर जोशी एवं पुलिस टीम द्वारा की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.