गृह मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन,कांग्रेस का अम्बेडकर चौराहे पर मौन धरना : युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने की पुतला दहन की कोशिश

पुलिस को चकमा देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुतले तैयार किए थे। कार्यकर्ता द्वारा जब पहला पुतला जलाने के लिए लाया गया, तो पुलिस ने उसे छीन लिया। इसके बाद, दूसरा पुतला लाने पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छीनाझपटी हुई, जिससे पुतला आधे से अधिक टूट गया। बचे हुए टूटे पुतले को जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन पूरा किया।

Dec 20, 2024 - 13:37
 0
गृह मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन,कांग्रेस का अम्बेडकर चौराहे पर मौन धरना :  युवक कांग्रेस कार्यकर्ता ने की पुतला दहन की कोशिश

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर गृह मंत्री की लोकसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने केंद्रीय संगठन के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन किया। शुक्रवार को स्थानीय अम्बेडकर चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे मौन धरना देकर गृह मंत्री का विरोध किया। कांग्रेस के मौन धरना के बाद युवक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन करने की कोशिश की गई।

पुलिस को चकमा देने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो पुतले तैयार किए थे। कार्यकर्ता द्वारा जब पहला पुतला जलाने के लिए लाया गया, तो पुलिस ने उसे छीन लिया। इसके बाद, दूसरा पुतला लाने पर पुलिस और कांग्रेसियों के बीच छीनाझपटी हुई, जिससे पुतला आधे से अधिक टूट गया। बचे हुए टूटे पुतले को जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध प्रदर्शन पूरा किया।

घटना के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जोरदार खींचतान हुई। इस संघर्ष में सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिय को चोट लग गई। पुतला जलाने और पुलिस की तैनाती के बीच अम्बेडकर चौराहा पर माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

कांग्रेस नेताओं ने गृह मंत्री से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि बयान वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने इसे बाबा साहब के सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा का मुद्दा बताया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.