खेल व समाजसेवा जगत को गहरा आघात : अश्विन शर्मा का आकस्मिक निधन : रतलाम में शोक की लहर
28 दिसंबर की रात उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु वडोदरा स्थित विन्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी ब्रेन सर्जरी की गई, जो प्रारंभिक रूप से सफल बताई गई थी। आज उन्हें आईसीयू से बाहर भी लाया गया था, लेकिन दोपहर लगभग 1.31 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया
रतलाम (प्रकाशभारत.कॉम) नगर के वरिष्ठ समाजसेवी, रोटरी क्लब डायमंड के अध्यक्ष एवं विभिन्न खेल संगठनों से लंबे समय तक जुड़े रहे अश्विन शर्मा का सोमवार दोपहर वडोदरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनके निधन से रतलाम सहित पूरे अंचल में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर की रात उन्हें अचानक ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्हें उपचार हेतु वडोदरा स्थित विन्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी ब्रेन सर्जरी की गई, जो प्रारंभिक रूप से सफल बताई गई थी। आज उन्हें आईसीयू से बाहर भी लाया गया था, लेकिन दोपहर लगभग 1.31 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
अश्विन शर्मा समाजसेवा के साथ-साथ खेल गतिविधियों के प्रबल समर्थक रहे। वे अनेक खेल संगठनों से सक्रिय रूप से जुड़े थे और श्रमिक संगठनों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण नगर में उनका व्यापक सम्मान था।
उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवारजन वडोदरा के लिए रवाना हो गए। पार्थिव शरीर को रतलाम लाया जा रहा है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके आकस्मिक निधन से समाजसेवी, खेल प्रेमी और श्रमिक संगठनों से जुड़े लोग गहरे सदमे में हैं।
What's Your Reaction?



