ऑपरेशन क्लीन” में नामली पुलिस की बड़ी सफलता : 10 साल की सजा पाए फरार आरोपी को पंजाब से दबोचा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद हुआ था फरार

पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में थाना नामली क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 211/2018 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

May 23, 2026 - 17:37
May 23, 2026 - 17:41
 0
ऑपरेशन क्लीन” में नामली पुलिस की बड़ी सफलता : 10 साल की सजा पाए फरार आरोपी को पंजाब से दबोचा : हाईकोर्ट से जमानत के बाद हुआ था फरार

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत नामली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नाबालिग अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट प्रकरण में 10 वर्ष की सजा पाए फरार आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में फरार एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नामली निरीक्षक अमित कुमार कोरी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2018 में थाना नामली क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण का मामला दर्ज हुआ था। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 211/2018 धारा 363 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने नाबालिग बालिका को आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ मनदीप सिंह पिता बुटा सिंह उर्फ मलखन सिंह सिख निवासी चकर थाना हकुर जिला लुधियाना (पंजाब) के कब्जे से दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

प्रकरण की सुनवाई विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) रतलाम में हुई, जहां आरोपी को धारा 363, 366, 376(2)(N) भादवि एवं धारा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी पाते हुए 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। सुनवाई के दौरान आरोपी उच्च न्यायालय इंदौर से जमानत मिलने के बाद पंजाब चला गया था और तब से फरार चल रहा था।

महिला संबंधी गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद नामली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतारसी के आधार पर आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कोरी, उप निरीक्षक मुकेश, प्रधान आरक्षक दिलीप रावत तथा आरक्षक विपुल भावसार, तुषार सिसोदिया और राहुल पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.