आलोट से अपहृत युवक की हत्या : उज्जैन में मिला शव : तीन आरोपी हिरासत में
जानकारी के अनुसार, आलोट निवासी 22 वर्षीय मनीष माली का बीती रात कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित हाटकेश्वर विहार में एक आरोपी के घर से युवक का शव बरामद हुआ।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम जिले के आलोट से अपहृत युवक का शव उज्जैन में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 22 वर्षीय युवक का बीती रात अपहरण किया गया था, जिसके बाद आज पुलिस ने उसका शव बरामद किया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, आलोट निवासी 22 वर्षीय मनीष माली का बीती रात कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत युवक की तलाश शुरू की। जांच के दौरान उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित हाटकेश्वर विहार में एक आरोपी के घर से युवक का शव बरामद हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने पहले युवक का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और इस वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है
What's Your Reaction?