रतलाम में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष : ओल्ड रेलवे कॉलोनी में डबल मर्डर : एक युवक गंभीर
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक शादी समारोह में बिंदौली के दौरान हुई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत हो गया था। देर रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए और विवाद बढ़ते-बढ़ते चाकूबाजी में बदल गया।
रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़ ) शहर की ओल्ड रेलवे कॉलोनी में रविवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत एक शादी समारोह में बिंदौली के दौरान हुई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, लेकिन मामला शांत हो गया था। देर रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आए और विवाद बढ़ते-बढ़ते चाकूबाजी में बदल गया।
हमले में 36 वर्षीय आनंद रावत और 38 वर्षीय शाहबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय पीयूष रावत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पीयूष को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सहित शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला जीआरपी थाना क्षेत्र का होने के कारण शहर के औद्योगिक क्षेत्र (आईए) थाना में शून्य पर प्रकरण दर्ज कर केस जीआरपी को सौंप दिया गया।
फरियादी पीयूष के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे वह अपने चचेरे भाई आनंद और मित्र शाहबाज के साथ निकला था, तभी रोजर बिन्नी नामक युवक ने बताया कि उसका मुन्ना और रोहित से विवाद हुआ है। इसी दौरान मुन्ना, रोहित और उनके साथी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट और चाकू से वार किए, जिससे यह घटना घटित हुई।
पुलिस ने रोहित खंडकर, मुन्ना खंडकर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं, घटना के बाद जीआरपी की लापरवाही भी सामने आई है। आरोप है कि सूचना के बावजूद जीआरपी थाना प्रभारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
What's Your Reaction?



