नामली फोरलेन हादसे पर बवाल : ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन :12 दिन का अल्टीमेटम

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फोरलेन पर एक कार की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।

May 2, 2026 - 14:30
 0
नामली फोरलेन हादसे पर बवाल : ग्रामीणों ने शव रखकर किया प्रदर्शन :12 दिन का अल्टीमेटम

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) रतलाम जिले के नामली क्षेत्र में फोरलेन के पास चल रहा ग्रामीणों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया था। हालांकि प्रशासन की समझाइश और बातचीत के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फोरलेन पर एक कार की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने शनिवार को फोरलेन के पास शव रखकर प्रदर्शन किया और फोरलेन कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने, परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और जिम्मेदार कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग रखी। यह विरोध प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर से लगातार जारी था, जिसके चलते मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप और समझाइश के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। हालांकि, उन्होंने अपनी तीनों मांगों को लेकर प्रशासन को 12 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो तेरहवीं का कार्यक्रम फोरलेन पर ही किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.