जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श : कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत आठवें जन औषधि दिवस के अवसर पर 1 मार्च 2026 को शास्त्री नगर स्थित केंद्र पर निशुल्क शिविर आयोजित होगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Feb 28, 2026 - 15:46
 0
जनऔषधि दिवस पर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श : कई तरह की जांच, इम्युनिटी वर्धक काढ़ा और स्वर्ण प्राषण भी होगा निशुल्क

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) पूरे देश के गरीब और मध्यमवर्गी मरीजों को सस्ते दरों पर रियायती और गुणवत्ता पूर्ण दवाई उपलब्ध करवाने वाले प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर 1 मार्च को मरीजों के लिए निशुल्क स्वास्थ केंद्र का आयोजन होगा।

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत आठवें जन औषधि दिवस के अवसर पर 1 मार्च 2026 को शास्त्री नगर स्थित केंद्र पर निशुल्क शिविर आयोजित होगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर का उद्देश्य आमजन को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। शिविर में विशेष रूप से वर्षों से कई जटिल सर्जरी जिला अस्पताल में करके मिसाल पेश कर चुके अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश भूरिया, हृदय रोग, मधुमेह और जटिल रोगों के विशेषज्ञ डॉ. इन्द्रेश पाटीदार, अनुभवी और दक्ष नाक-कान-गला रोग के विशेषज्ञ डॉ. अजय पाटीदार तथा आयुर्वेद एवं पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. जितेन्द्र वर्मा सेवाएं देंगे।

ये सेवाएं भी मिलेंगी शिविर में निशुल्क

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के निशुल्क परामर्श के साथ ही आयुर्वेदिक इम्युनिटी काढ़ा का वितरण भी किया जाएगा। यह काढ़ा वायरल बुखार, मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी खांसी बुखार, टाइफाइड आदि से बचाव के लिए विशेष कारक है। इसके साथ ही 1 से 16 वर्ष के बच्चों को निशुल्क स्वर्ण प्राशन भी कराया जाएगा। हर पुष्य नक्षत्र पर जन औषधि केंद्र पर निशुल्क प्राशन कराया जाता है। यह विशेष औषधि स्वर्ण भस्म के योग से तैयार की जाती है जिसके सेवन से मस्तिष्क तेज होने के साथ कई विकार दूर होते हैं।

2500 हजारों रुपए की जांच मात्र 100 रुपए में

शिविर में मरीजों को एक और बड़ा लाभ ब्लड शुगर, किडनी के लिए क्रिएटिनिन, प्रोटीन, न्यूरोपैथी, लिवर जांच, कोलेस्ट्रॉल, फेफड़ों की जांच (स्पाइरोमेट्री) और सुनने की जांच (आॅडियोमेट्री) जैसी जांचें 2500 रुपये की जगह मात्र 100 रुपये में उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही गरीब और जरूरतमंद मरीजों की सीबीसी और कई जरूरी जांचे पूर्णत: निशुल्क की जाएगी। जन औषधि दिवस के अंतर्गत जन जागरण अभियान, जन औषधि संकल्प यात्रा एवं स्वास्थ्य मेले जैसी गतिविधियां भी होंगी। शिविर का आयोजन शास्त्री नगर मेन रोड, साईं मंदिर के पास, रतलाम में किया जाएगा। पंजीयन के लिए 7223841415 व 9243086062 पर संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.