गत रात्रि में दो बत्ती पेट्रोल पंप के पास युवक की नृशंस हत्या : मामला प्रेम प्रसंग का : पुलिस ने तत्परता से किया आरोपियों को गिरफ्तार

पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना की रात्री में ही तीन घण्टे के अंदर ही गौड़ धर्मशाला नयागांव के पास छिपे आरोपीगण देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय व अभय राजपूरोहित को गिरफ्तार कर लिया

Jun 6, 2025 - 13:41
Jun 6, 2025 - 13:41
 0
गत रात्रि में दो बत्ती पेट्रोल पंप के पास युवक की नृशंस हत्या : मामला प्रेम प्रसंग का : पुलिस ने तत्परता से किया आरोपियों को गिरफ्तार

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) बीती रात दो बत्ती थाने के समीप एक युवक की नृशंस हत्या हो गई । थाने से कुछ ही कदमों के फासले पर हुआ इस सरेआम जघन्य हत्या से पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग गया। कुछ ही दिनों पूर्व कालिका माता मंदिर के बगीचे में पुलिस चौकी से 50 मीटर की दूरी पर एक इलेक्ट्रिशियन की चाकू घोंप कर निर्मम हत्या हुई थी। शहर में अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। । पुलिस में मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए हत्या के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवक की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है।

घटना बीती रात को 01.45 बजे फरियादी अजय पिता नंदकिशोर मकवाना निवासी नयागांव टैंकर रोड़ रतलाम के द्वारा सूचना दी गई कि वह उसके साथी विशाल ररोतिया पिता दिनेश ररोतिया उम्र 17 साल निवासी नयागांव टैंकर रोड़ रतलाम के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था तब दो बत्ती पेट्रोल पंप के पास में आरोपीगण देवेंद्र उर्फ कालू मालवीय एवं अभय राजपुरोहित ने उनको रोका और अभय राजपुरोहित ने विशाल ररोतिया से किसी लड़की से बात करने को लेकर विवाद किया और देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय ने चाकु से वारकर विशाल ररोतिया की हत्या कर दी । उक्त रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड़ पर अपराध क्रमांक 492/25 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।  

  पुलिस टीम ने तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए घटना की रात्री में ही तीन घण्टे के अंदर ही गौड़ धर्मशाला नयागांव के पास छिपे आरोपीगण देवेन्द्र उर्फ कालू मालवीय व अभय राजपूरोहित को गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sujeet Upadhyay Sujeet Upadhyay is a senior journalist who have been working for around Three decades now. He has worked in More than half dozen recognized and celebrated News Papers in Madhya Pradesh. His Father Late shri Prakash Upadhyay was one of the pioneer's in the field of journalism especially in Malwanchal and MP.