उज्जैन पुलिस में पदस्थ रहे उप निरीक्षक मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है
सैलाना/रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज) उज्जैन जिले में पदस्थ रहे उप निरीक्षक (SI) श्री मदनलाल निनामा का तीन दिन पूर्व शिप्रा नदी पुल पर वाहन दुर्घटना में निधन हो गया था। आज उनके गृह नगर सैलाना (जिला रतलाम) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी शामिल हुए। इस अवसर पर डीआईजी रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार, एसडीओपी सैलाना सुश्री नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत तथा निरीक्षक श्री सुरेंद्र गडरिया सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि यह पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।
SI निनामा ग्राम ताराघाटी (जनपद सैलाना) निवासी थे और परिवार सैलाना के बावड़ी मोहल्ला में निवासरत है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 20 अगस्त 2023 को उन्हें उन्हेल, जिला उज्जैन में पदस्थ किया गया था।
पुलिस विभाग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
What's Your Reaction?



